अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
19-Dec-2022 04:49 PM
PATNA: पटना के फुलवारी शरीफ में बीते 13 दिसंबर को बदमाशों ने मंटू शर्मा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। भूमिहार ब्राह्मण सामाजिक फ्रंट के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को पटना स्थित सहजपुरा आवास पहुंकर हमले में घायल हुए मंटू शर्मा के पिता सुधीर शर्मा, उनके भाई संजीव शर्मा और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी।
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने घायल संजीव कुमार शर्मा से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली और उन्हें ढाढस बंधाया। इसके साथ ही दुख की इस घड़ी में फ्रंट का भरपूर सहयोग देने का भरोसा दिलाया। फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष पूर्व मंत्री अजीत कुमार ने घटना पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना काफी गंभीर है अपराधियों ने पूरे परिवार का सफाया करने की नियत से घर पर चढ़कर गोलीबारी की थी। फ्रंट की टीम जल्द ही बिहार के डीजीपी से मुलाकात कर घटना का उद्भेदन करने तथा अपराधियों, साजिशकर्ता की गिरफ्तारी की मांग करेगी।
वही कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा ने कहा कि इस घटना की गहराई से जांच करने की आवश्यकता है। सरकार एसआईटी गठित कर इस घटना का जांच करावे एवं अपराधी को गिरफ्तार करें। उन्होंने कहा कि एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस हत्यारे तक नहीं पहुंच पाई है, यह काफी दुखद है। पीड़ित परिवार से मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में अजीत कुमार के अलावा फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष सुधीर शर्मा, महासचिव और पूर्व विधायक शत्रुघ्न तिवारी उर्फ चोकर बाबा, सारण जिला के कार्यकारी अध्यक्ष नवल किशोर पांडेय समेत फ्रंट के अन्य लोग मौजूद रहे।