पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल पटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या, गंडक नदी से बरामद हुआ शव; पुलिस ने किया कांड का खुलासा पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र पर्यटकों की पहली पसंद बने बिहार के ये वाटरफॉल्स, पहाड़ और झरनों का संगम बने आकर्षण का केंद्र अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण अगलगी में अपना सब कुछ गंवा चुके लोगों के बीच पहुंचे मुकेश सहनी, राहत सामग्री का किया वितरण ‘पास बुलाएगा, 500 का नोट दिखाएगा, मगर लेना नहीं’–पटना जंक्शन पर सक्रिय ठग गिरोह का भंडाफोड़ Bihar News: CM नीतीश की समृद्धि यात्रा में छोटे-मोटे काम पर भी करोड़ो रू हुए खर्च, सरकारी खजाने से रिलीज की गई राशि बिहार में डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन में बड़ा बदलाव: चार रंग के डस्टबिन होंगे अनिवार्य, इस दिन से लागू होंगे नए नियम; गाइडलाइन जारी
03-Mar-2024 11:23 AM
By First Bihar
PATNA: पटना में आयोजित महागठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोग बिहार-झारखंड के विभिन्न जिलों से पटना पहुंचे हैं। इस रैली को लेकर बिहार में सियासत भी तेज हो गई है। बीजेपी ने महागठबंधन की जन विश्वास रैली को विश्वासघात रैली बताया है।
डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि आरजेडी जनादेश के खिलाफ किसी तरह से सत्ता में आ गई थी लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उसे बाहर का रास्ता दिखा दिया। आरजेडी को लोगों की सेवा कर अच्छा प्रदर्शन करने का मौका मिला था लेकिन ये लोग जनता की गाढ़ी कमाई को लूटने में लगे और अब अपना चेहरा छिपाने और आरोपों से बचने के लिए जनविश्वास यात्रा और रैली कर रहे हैं लेकिन असल में यह रैली जनविश्वासघात रैली है।
वहीं डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा है कि रैली करना सभी राजनीतिक दलों का लोकतांत्रिक अधिकार है, इससे किसी को भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए। सभी दल अपनी पार्टी की रैली करते हैं लेकिन, राष्ट्रीय जनता दल की पहचान यही है कि यह चुनाव बहुत अच्छे से लड़ती है पर हर बार हार जाती है। इस बार भी उनके उम्मीदवार अच्छी लड़ाई देंगे लेकिन वे 2 लाख वोटों के अंदर से हारेंगे।