शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी Bihar News: भ्रष्ट DGM ने SVU को देख 32 लाख कैश, 1.31 करोड़ का हीरा-सोना फेंका पर..., रेड में सोना खरीद के 150 रसीद बरामद Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप Bihar Crime News: बकरी चोरी के आरोप में युवक की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही युवक पर मर्डर का आरोप 50 हजार सैलरी से रिटायरमेंट तक 5.5 करोड़! PF में कैसे बनती है इतनी बड़ी रकम? आसान भाषा में समझें पूरा हिसाब
24-Sep-2023 04:40 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां एक महादलित महिला के साथ दबंग हैवानियत की सारी हदें पार कर गए। दबंगों ने न सिर्फ महिला को नंगा कर बुरी तरह से पीटा बल्कि उसको जबरन पेशाब पिलाया। इस दिल दहला देने वाली घटना के बाद महादलित टोला में दहशत का माहौल है। महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना खुसरुपुर थाना क्षेत्र के मौसिमपुर गांव के महादलित टोला की है।
जानकारी के मुताबिक, पीड़ित महादलित महिला ने प्रमोद सिंह नामक शख्स से कर्ज के तौर पर डेढ़ हजार रुपए ब्याज पर लिए थे। महादलित महिला ने मूलधन के साथ ब्याज का पैसा भी आरोपी को लौटा दिया था लेकिन वह और पैसों की मांग करते हुए लगातार दबाव बना रहा था। महिला ने जब पैसे देने से इनकार कर दिया तो आरोपी ने उसे नंगा कर गांव में घूमाने की धमकी दे डाली। इसी बीच आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की। पीड़िता ने घटना की जानकारी पुलिस को दे दी।
महिला की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची और प्रमोद सिंह से पूछताछ की। इस बात से नाराज आरोपी प्रमोद सिंह शनिवार की देर रात अपने सहयोगियों के साथ महादलित महिला के घर में घुस गया और उसे जबरन उठाकर अपने घर ले गया। घर ले जाने के बाद आरोपी ने महिला को नंगा कर दिया। इसके बाद आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और अपने बेटे अंशु कुमार से महिला के मुंह में पेशाब करवा दिया। बाद में किसी तरह से महिला जान बचाकर वहां से भागकर घर पहुंची।
परिजनों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को इलाज के लिए खुसरूपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया है। पूरे मामले पर खुशरुपुर थानेदार सियाराम यादव ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। पटना के खुशरुपुर से कौशल कुमार सिंह की रिपोर्ट..