INDvsENG: गिल के प्रदर्शन से दादा गदगद, युवा लीडर के लिए बोल गए बड़ी बात Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में 4 पुल बनाने की स्वीकृति ,सरकार खर्च करेगी इतने करोड़ रू, जानें... Iran-Israel: ईरान-इजराइल टकराव के बीच एक्शन में पुतिन, 15 से ज्यादा देशों को दी अहम सलाह Bihar News: तटबंध टूटा...भरोसा डूबा ! नीतीश सरकार की भद्द पिटने के बाद 7 इंजीनियर हुए सस्पेंड Life Style: योग करते समय इन गलतियों से बचें, नहीं तो हो सकता है भारी नुकसान; जानें... पूर्वी चंपारण में भाजपा को बड़ा झटका, मत्स्यजीवी प्रकोष्ट के जिला संयोजक सहित कई BJP कार्यकर्ताओं ने VIP का दामन थामा Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली Patna Crime News: पटना में हत्या की वारदात से सनसनी, भतीजे ने घर में घुसकर चाचा को मारी गोली DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश DGCA Action: अहमदाबाद विमान हादसे के बाद DGCA का बड़ा एक्शन, Air India के तीन बड़े अधिकारियों को हटाने का आदेश
26-Jul-2021 07:40 AM
By Badal
PATNA : पटना पुलिस के लाख दावों के बावजूद अपराधी लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। पटना सिटी के मालसलामी थाना इलाके में रविवार की देर रात अपराधियों ने एक मछली विक्रेता की गोली मारकर हत्या कर दी। 50 साल का पारस सहनी मछली बेच कर अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अपराधियों ने उसे निशाना बनाया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने बीती रात अशोक राजपथ में जमकर बवाल काटा है।
घटना के बारे में मिली जानकारी के मुताबिक मथनी तल का रहने वाला पारस सहनी मछली बेच कर अपने घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान मुसहरी नाले के पास दो तीन अपराधी उससे उलझ गए और एक ने पिस्टल निकालकर उसके सिर में गोली मार दी। गोली लगने के साथ ही मौके पर ही पारस सहनी की मौत हो गई। पारस के साथ एक और शख्स भी मौजूद था जिसने भागकर अपनी जान बचाई और बाकी लोगों को इस घटना के बारे में जानकारी दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। लोगों का गुस्सा इस बात को लेकर था कि पुलिस से अपराधियों के सामने बेबस से बनी हुई है। जहां पारस सहनी को गोली मारी गई वहां से उसका घर केवल 50 मीटर की दूरी पर था। डीएसपी अमित शरण के मुताबिक के हत्या की वजह अब तक साफ नहीं हो पाई है। मृतक के शरीर में गोलियों के दो निशान पाए गए हैं। सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है। परिजनों का आरोप है कि कई जगहों पर अवैध शराब का धंधा होता है और संभवत शराब माफिया से जुड़े लोगों ने ही पारस सहनी को गोली मारी।