Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
03-Jun-2022 07:55 PM
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना गर्दनीबाग थाना क्षेत्र पुलिस कॉलोनी इलाके की है। यहां चार की संख्या में आए हथियारबंद बदमाशों ने IIFL गोल्ड फाइनेंस कंपनी से करीब 8 किलो सोनी लूट लिया और मौके से फरार हो गये। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले के छानबीन में जुट गई है। घटनास्थल पर पुलिस के कई आला अधिकारी भी पहुंच चुके हैं और घटना से संबंधित जानकारी ले रहे हैं। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद पटना पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। फिलहाल पुलिस फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे के फुटेज को खंगाल रही है।
बता दें कि बिहार में सोना लूट की घटना नई नहीं है, आये दिन बेखौफ बदमाश आभूषण दुकानों को अपना निशाना बनाते रहे हैं। राजधानी पटना समेत विभिन्न जिलों में सोना लूट की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते गुरुवार को वैशाली में बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से करोड़ों के सोना और चांदी के आभूषण लूट लिए थे। जबकि शुक्रवार को रोहतास में अपराधियों ने माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कार्यालय में घुसकर 6 लाख रुपए लूट लिये हैं।