मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
24-Mar-2020 11:06 AM
PATNA: बिहार में लॉकडाउन तोड़ने वालों में आम लोगों के साथ बिहार सरकार के मंत्री भी कम नहीं है. श्रम संसाधन विभाग के मंत्री लॉक डाउन में अपने ड्राइवर को गाड़ी पूजा का सामान लेने के लिए भेज दिए.
पुलिस को देख ड्राइवर लगा भागने
जब पुलिस ने मंत्री के ड्राइवर को इनकम टैक्स चौराहा के पास रोका तो ड्राइवर भागने लगा. इस दौरान पुलिस ने पकड़ा. पुलिस ने पूछा कि कहा जा रहे तो ड्राइवर ने कहा कि वह मंत्री जी के लिए पूजा का सामान लेने के लिए जा रहा है. जब पुलिस ने पूछा कि क्यों भाग रहे थे तो ड्राइवर की बोलती बंद हो गई.
नेम प्लेट हटाया तो मंत्री जी की निकली गाड़ी
इस दौरान पुलिसवालों ने जब गाड़ी का ढका हुआ नेम प्लेट हटाया तो श्रम संसाधन विभाग के मंत्री की गाड़ी निकली. इस दौरान पुलिस भी प्रेशर में आ गई. गाड़ी को छोड़ दिया. जिसके बाद ड्राइवर गाड़ी लेकर वापस लौट गया. बता दें कि बिहार में सोमवार को लॉक डाउन का पहला दिन था. इस दिन लोगों ने जमकर लॉक डाउन की धज्जियां उड़ाई. जिसके बाद पुलिस प्रशासन आ लोगों के साथ सख्ती के साथ पेश आ रही है.