राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक
29-Apr-2020 08:26 PM
PATNA : लॉकडाउन में लॉ एंड आर्डर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है. तमाम जिलों से आपराधिक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. अपराधियों ने लॉक डाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए कानून को सरेआम ठेंगा दिखाया है.
वारदात राजधानी पटना के पीरबहोर थाना इलाके का है. जहां सब्जीबाग इलाके में अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की है. बीच सड़क पर फायरिंग की वारदात को उन्होंने अंजाम दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक दो अपराधियों ने हाथ में पिस्टल लेकर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग की है. वारदात के बाद अपराधी मौके से भागने में कामयाब रहें.
वारदात की सूचना मिलते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि थाने से चंद कदम की दूरी पर अपराधियों ने इस बड़ी वारदात को अंजाम देकर पुलिस को चुनौती देने की जुर्रत की है. पुलिस टीम आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.