मुजफ्फरपुर रेल पुलिस की बड़ी कामयाबी: छपरा कचहरी कांड के अभियुक्त को 5 साल की सजा घरेलू गैस सिलेंडर का व्यवसायिक इस्तेमाल: सारण में 3 होटलों के खिलाफ FIR दर्ज मौका देखकर बदलने वाले को क्या कहते हैं? पंडित..मच गया बवाल बिहार में LPG संकट का असर: स्कूल, हॉस्टल और आंगनबाड़ी में बंद पड़े गैस चूल्हे, लकड़ी पर बन रहा खाना Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल Bihar Crime News: लूटकांड में शामिल चार अपराधी गिरफ्तार, बैंककर्मी को गोली मारने का आरोपी भी शामिल ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ‘अगली बार गोली सीधे माथे में मारेंगे’, सिंगर बादशाह को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने दी जान से मारने की धमकी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत, सांप से बचने के लिए पटरी की तरफ भागे, तभी आ गई गाड़ी
15-Jun-2024 03:14 PM
By First Bihar
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से निकलकर सामाने आ रही है, जहां बेखौफ बदमाशों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। अपराधियों ने बिहटा के देखूली स्थित एक्सिस बैंक की शाखा को अपना निशाना बनाया है। शनिवार को बैंक खुलते ही बदमाशों ने धावा बोल दिया और बैंककर्मियों को बंधक बनाकर करीब 17.50 लाख लूटकर फरार हो गए।
बैंककर्मियों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर कई थानों की पुलिस टीम के साथ पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और मामले की छानबीन की जा रही है। अपराधियों की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। दिनदहाड़े हुई लूट की इस वारदात के बाद इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया है।
शुरुआती जांच के दौरान 19 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही थी लेकिन कहा जा रहा है कि 17.50 लाख की लूट हुई है। फिलहाल बैंक के अधिकारी लूटे गए रूपयों का मिलान कर रहे हैं। रूपयों के मिलान के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि कितने की लूट हुई है लेकिन फिलहाल साढ़े 17 लाख रुपए लूट की बात सामने आ रही है।