पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
14-May-2023 08:19 PM
By Ganesh Samrat
PATNA: राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार ( नालसा) के निर्देश पर बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में पटना हाई कोर्ट, सभी जिला विधिक सेवा प्राधिकारों एवं अनुमंडलीय विधिक सेवा समितियों में “राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। जिसमें मुकदमा पूर्व एवं लंबित वाद मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।
लंबित वाद मामलों में आपराधिक शमनीयवाद, NI एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, मोटर दुर्घटना दावा, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले, विद्युत एवं पानी बिल संबंधित विवाद ( चोरी के मामले छोड़कर), वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत लाभ से संबंधित विवाद, राजस्व मामले, अन्य दिवानी वाद ( किराया, सुखाधिकार) निषेधाज्ञा, specific performance एवं अन्य मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया। कुल 27874 मामलों का निष्पादन किया गया।
विवादपूर्व मामलों में एन० आई० एक्ट धारा 138 वाद, बैंक ऋण वसूली वाद, श्रम विवाद, विद्युत तथा पानी बिल संबंधित विवाद, वैवाहिक विवाद, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण के मामले का निष्पादन किया गया, विद्युत तथा पानी बिल संबंधित विवाद ( चोरी के मामले छोड़कर) सेवा ( वेतन, भत्ता एवं सेवानिवृत लाभ से संबंधित ) वाद, राजस्व मामले, अन्य दिवानी वाद ( किराया सुखाधिकार) (easement) निषेधाज्ञा, specific performance वाद एवं अन्य मामलों का सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया गया।
विवादपूर्व मामलों में कुल 57733 मामलों का निष्पादन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत में विवादपूर्व एवं लंबित वाद में कुल 85607 मामलों का निपटारा किया गया। विवादपूर्व मामलों में कुल 1419187489/- रूपये और विभिन्न न्यायालयों में लम्बित वादों में कुल 44,34,09,083/- रूपये समझौता राशि है।