Bihar News : रसोई गैस की किल्लत से हंगामा, गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन; पुलिस ने मोर्चा संभाला इस दिन होगा बिहार के नए राज्यपाल का शपथ ग्रहण, तैयारियां शुरू; सीएम नीतीश भी हो सकते हैं शामिल Bihar News : पटना वालों सावधान! 14 मार्च के बाद आपके घर की भी बत्ती हो सकती है गुल; जानिए क्या है वजह गलत कटा है ट्रैफिक चालान तो 14 को लोक अदालत पहुंचे, पहली बार बैठेगी विशेष बेंच, जुर्माना होगा माफ Bihar politics news : तेजस्वी यादव का NDA सरकार पर बड़ा हमला: बोले– 21 साल में विकास के हर पैमाने पर सबसे पीछे है बिहार NEET student case : '20 दिनों से CBI मूकदर्शक बनी है...', नीट छात्रा मामले में कोर्ट ने सीबीआई और SIT को लगाई फटकार, मनीष रंजन की जमानत पर आज दूसरे दिन सुनवाई BIHAR NEWS : BMSICL के DGM के ठिकानों पर SVU की रेड, अकूत संपत्ति अर्जित करने के आरोप में चल रही छापेमारी एक्शन में आ ही गए विजय सिन्हा: हड़ताली CO और राजस्व अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की कवायद शुरू Awas Yojana Bihar : आवास योजना के फोटो के नाम पर ₹500 अवैध वसूली का आरोप, ग्रामीणों ने आवास सहायक पर लगाया आरोप; मुखिया से शिकायत के बाद भी नहीं मिल रहा मदद Patna Ultra Pods : 'लंदन का मजा अब पटना में ...', मेट्रो के बाद अब एक और नया कमाल; अब चुटकी बाजते पहुंच जाएंगे ऑफिस; पढ़िए क्या है नई सुविधा
10-Oct-2020 10:10 PM
By Badal
PATNA : एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने समाज को शर्मसार कर दिया है. दरअसल एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक बलात्कार की घटना सामने आई है. 5 लड़कों ने मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. मामला सामने आने के बाद पुलिस इस घटना की छानबीन में जुट गई है.
वारदात पटना जिले के फतुहा थाना इलाके की है. जहां एक महादलित नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पीड़िता की उम्र 15 साल बताई जा रही है, जो अपने घर से शौच के लिए गई हुई थी. इस दौरान एक शख्स उसे बहलाकर पुनपुन नदी किनारे ले गया. वहां पहले से चार अन्य युवक मौजूद थे, जिन्होंने पीड़िता को डरा-धमका कर बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया. फिर उसे वहीं छोड़कर फरार हो गए.
इस घटना के बाद पीड़िता जैसे-तैसे अपने घर पहुंची. उसने मामले की जानकारी पिता को दी. पिता ने महिला थाना को फोन किया, जहां से फतुहा थाने को इस घटना के बारे में बताया गया. पीड़िता के बयान पर गैंगरेप के इस मामले में पटना पुलिस ने पांच को आरोपी बनाया है. पटना पुलिस इनमें से चार को गिरफ्तार कर चुकी है.
पटना के ग्रामीण एसपी कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि सिंटू कुमार, अजीत, गजब और लाला यादव को गिरफ्तार किया गया है. एक अन्य शख्स ऑटो चालक है, जिसकी गिरफ़्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है. पीड़िता का 164 का बयान दर्ज कर महिला पुलिस की अभिरक्षा में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है.