Bihar road accident news : : नशे में एंबुलेंस चालक ने महिला को कुचला, मौत से आक्रोश NEET student case : “ज्यादा तेज बनोगे तो उठा लिए जाओगे, मार दिए जाओगे...”, नीट छात्रा के परिजनों को धमकी भरा पर्चा मिलने से बढ़ी दहशत, जांच तेज coaching guidelines : पटना कोचिंग संस्थानों पर सख्ती, छात्र सुरक्षा को लेकर बिहार पुलिस का बड़ा आदेश; अब हर हाल में करना होगा यह काम PACS Election Bihar : बिहार में ‘मिनी इलेक्शन’ का ऐलान, 24 जिलों में 18 मार्च को वोटिंग; जानिए किस दिन आएगा रिजल्ट Bihar Government Job 2026-27: बिहार में होने वाली है बड़ी नियुक्तियां, हजारों सरकारी नौकरियों की तैयारी शुरू; महाशिवरात्रि पर जानिए नया अपडेट Patna Traffic Diversion : महाशिवरात्रि पर पटना में ट्रैफिक डायवर्जन, कई रास्ते बंद, निकलने से पहले देखें नया रूट प्लान Mahashivratri 2026 : बिहार में महाशिवरात्रि की धूम: अशोक धाम और बैकुंठधाम से हरिहरनाथ मंदिर तक उमड़ी भक्तों की भीड़ शादी कराने गये पंडित के साथ हो गया बड़ा कांड, बाइक उठा ले गये चोर सऊदी अरब में सड़क हादसे में मोतिहारी के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मातम BIHAR NEWS: अररिया से सुपौल तक शिक्षकों का सम्मान, 25 को मिला ‘टीचर ऑफ द मंथ’ अवॉर्ड; शिक्षा विभाग ने जारी की सूची
15-Feb-2021 06:06 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : बिहार में अपराधियों ने पुलिस की नाक में दम कर रखा है. इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है. अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर विक्की मोबाइल का सरेशाम मर्डर कर दिया है. कुख्यात विक्की को 5 गोली मारने की बात सामने आ रही है. पटना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात पटना सिटी के आलमगंज थाना इलाके की है, जहां चैलीटांड़ में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है. बदमाशों ने हिस्ट्रीशीटर विक्की मोबाइल का मर्डर कर दिया है. आलमगंज थानाध्यक्ष की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक विक्की मोबाइल को 5 गोली मारी गई है. पुलिस ने घटनास्थल से 5 खोखे बरामद किया है. मामले की छानबीन की जा रही है.
सरेशाम मर्डर की इस बड़ी वारदात के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस घटना की तफ्तीश में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि मृतक विक्की मोबाइल के ऊपर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. आलमगंज थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक विक्की के ऊपर 4 मर्डर के केस थे. वह लल्ला हत्याकांड में आरोपित भी था. पटना पुलिस को काफी लंबे से से इसकी तलाश थी. हालांकि की ये इतना शातिर बदमाश था कि पटना पुलिस की गिरफ्तार से बाहर रहा.
थानेदार ने आगे कहा कि अज्ञात बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. पुलिस छानबीन कर रही है. जिन अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है, पुलिस उन्हें जल्द गिरफ्तार कर लेगी. सभी बिंदुओं पर जांच जारी है.