ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : देवघर जा रही कार बनी मौत का कारण! बांका में भीषण टक्कर, 3 की मौके पर मौत, 4 गंभीर घायल Bihar Crime : पटना में कृषि मंत्री के समधी के घर ताबड़तोड़ फायरिंग, 15 राउंड गोलियां; तलवार और लाठी से हमला… 3 लोग घायल! Bihar News : बिहार में दुकानदारों को बड़ी राहत! अब बिजली बिल में हर महीने बचेंगे पैसे; फिक्स्ड चार्ज में हुआ बदलाव Bihar News : रेड लाइट एरिया पर ताबड़तोड़ पुलिस रेड! चार लड़कियों के साथ 7 गिरफ्तार, बड़े नेटवर्क का खुलासा Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे!

Home / news / पटना में कपड़ा कारोबारी ने छत से कूदकर किया सुसाइड, लॉकडाउन में पैसा...

पटना में कपड़ा कारोबारी ने छत से कूदकर किया सुसाइड, लॉकडाउन में पैसा फंस जाने से थे परेशान

12-Sep-2020 07:58 AM

PATNA : पटना में कई लोगों के लिए कोरोना काल बनकर सामने आया है. लॉकडाउन और कोरोना की वजह से बंद चल रहे दूकान और पैसे से परेशान होकर एक कपड़ा के कारोबारी ने छत से कूदकर सुसाइड कर लिया.

 घटना खगौल थाना इलाके के जयराम बाजार स्थित आर्य समाज रोड  की है.आर्य समाज रोड में 4 तल्ले मकान से कूदकर 50 साल के कपड़ा कारोबारी ने सुसाइड कर लिया. मृतक का पटना सब्जी बाग स्थित हिंद मार्केट में  कपड़े की होलसेल दुकान है. कोरोना काल में लॉकडाउन की वजह से रिटेलर उनका पैसा देने में आनाकानी कर रहे थे,  जिसके कारण वे डिप्रेशन में चले गए थे. मृतक की पहचान स्वर्गीय राधेश्याम सर्राफ के छोटे पुत्र मनोज कुमार सर्राफ के रूप में की गई है.

 बताया जाता है कि मनोज अपने बड़े भाई अशोक सर्राफ और नंदकिशोर सर्राफ के साथ आर्य समाज रोड स्थित एक मकान में बरसों से किराया पर रहते थे. मनोज शादीशुदा नहीं है. कोरोना काल में उनके कारोबार की स्थिति दयनीय हो चुकी थी. रिटेलर दुकानों ने उनका पैसा ब्लॉक कर दिया था और अब पैसा देने में आनाकानी कर रहे थे, जिसके बाद से वे डिप्रेशन में चल रहे थे. गुरुवार की देर रात सभी खाना खाकर अपने कमरे में सोने चले गए. शुक्रवार की सुबह परिजनों को पड़ोसियों ने मकान के सामने सड़क पर मनोज के मृत होने की सूचना दी. जानकारी मिलते ही जैसे सभी  दरवाजा खोलकर नीचे पहुंचे तो सन्न रह गए. खून से लथपथ मनोज का शरीर सड़क पर पड़ा था. भाईयों ने बताया कि मनोज ने आसपास के इलाकों में दर्जनों दुकानों पर करीब 28 लाख बकाया था, जिससे वे बहुत परेशान थे. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच की और आगे की कार्रवाई में जुट गई है.