चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में अरवल में शिक्षक ने उठा लिया बड़ा कदम, इलाके में शोक की लहर Fake Currency Racket: नकली नोट गिरोह का भंडाफोड़, 6.44 लाख रुपये के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें
28-Jun-2020 03:27 PM
PATNA: राजधानी पटना में हुई बारिश से कई एरिया में जल जमाव हो गया है. स्थिति ऐसी हो गई है कि बिहार सरकार के मंत्री नंद किशोर यादव समेत कई मंत्रियों के बंगले में जलजमाव हो गया है. जल जमाव से खुद मंत्री जी परेशान हैं. ऐसे में आप उम्मीद कर सकते हैं कि आमलोगों का हाल क्या होगा.

पिछली बार दावा किया गया था कि इस बार पटना डूबेगा नहीं, लेकिन थोड़ी सी बारिश ने सरकार के दावे को धो डाला है. हर बार की तरह यह दावा भी फेल हुआ है. पटना के कई एरिया में जल जमाव हुआ है. जिससे लोगों को घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है. सड़कों पर जल जमाव है.
ये तो अभी ट्रेलर है
बिहार में मानसून सक्रिय हो गया है. कई जिलों में तेज बारिश कई दिनों से हो रही है, लेकिन पटना में पांच-सात घंटों के गेप पर बारिश हो रही वह भी कही हल्की तो कभी तेज. ऐसे में अभी से ही जल जमाव शुरू हो गया है. यह जल जमाव पिछले साल की याद ताजा कर रहा है. लोगों को डर है की कही फिर से पटना डूब न जाए. सरकार और अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार पटना नहीं डूबेगा, लेकिन जल जमाव होने लगा है. कुछ दिन पहले ही सीएम नीतीश कुमार ने पहली बार हुए जल जमाव का निरीक्षण किया था. लेकिन उसका कोई असर नहीं हुआ है. स्थिति वही है. यह जल जमाव तो पटना डूबने का ट्रेलर हैं. पूरी फिल्म भी इस मानसून में जल्द ही दिख जाएगी.