Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव Bihar News : बिजली बिल पर बड़ा फैसला आज! इस दिन से बदलेंगी दरें, 125 यूनिट फ्री रहेगा या बढ़ेगा झटका? Bihar crime news : पटना में बालू माफियाओं का आतंक: पुलिस पर हमला, जवाब में चली गोली;4 ट्रैक्टर जब्त Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण खूनी भिड़ंत: गोली लगने से एक की मौत, तीन पुलिसकर्मी घायल BIHAR NEWS : कागजों में शराबबंदी, जमीन पर मौत का खेल! सारण कांड ने खोली पोल, जहरीली शराब से 5 मौत; ADG ने खुद की पुष्टि Bihar weather: कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना, जानिए आज कैसा रहेगा मौसम चनपटिया में गिरफ्तारी के दौरान बवाल, ग्रामीणों ने पुलिस को बनाया बंधक, गाड़ी में की तोड़फोड़ अफगानिस्तान में एयरस्ट्राइक, 400 की मौत 250 घायल, तालिबान का आरोप-पाकिस्तान ने बम गिराए तेज प्रताप यादव की पार्टी JJD में मिसेज इंडिया रनर-अप हुईं शामिल, कौन हैं मोनिका मनी जानिये? मुजफ्फरपुर: पारू थाना की महिला सिपाही की संदिग्ध मौत, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप, पति हिरासत में
22-Feb-2020 01:52 PM
PATNA : नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर बिहार दौरे पर निकले कन्हैया कुमार को अब नई परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कन्हैया आज दोपहर 2 बजे पटना में प्रेस ब्रीफिंग करने वाले हैं। पटना के ए एन सिन्हा इंस्टीट्यूट में कन्हैया प्रेस वार्ता को संबोधित करने वाले हैं लेकिन उसके ठीक पहले एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट प्रबंधन ने कन्हैया के प्रेस ब्रीफिंग के लिए सभागार का आवंटन रद्द कर दिया है। आनन-फानन में कन्हैया के प्रेस कांफ्रेंस का स्थान बदला जा रहा है।
कन्हैया की प्रेस वार्ता के लिए इंस्टीट्यूट प्रबंधन की तरफ से हॉल का आवंटन किया गया था. लेकिन बिना कोई कारण बताए उसे अंतिम समय में रद्द कर दिया गया। फिलहाल एएन सिन्हा इंस्टीट्यूट का गेट बंद कर दिया गया है। प्रेस कॉन्फ्रेंस कवर करने के लिए पहुंचे पत्रकारों को यहां पहुंचने के बाद इसकी जानकारी मिली है। आनन-फानन में कन्हैया सबसे कम पर किसी दूसरी जगह पर कराने की तैयारी हो रही है। आयोजकों की तरफ से बताया गया है कि संभवत कन्हैया थोड़ी देर में जनशक्ति प्रेस में ही मीडिया से बातचीत करेंगे।
कई जगहों पर हो चुका है हमला
बता दें कि कन्हैया कुमार एनआरसी और सीएए के विरोध में जन-गण-मन यात्रा पर निकले हुए हैं. कन्हैया की यात्रा भितहरवा से शुरू हुई है. इस यात्रा के दौरान हर जिले का कन्हैया दौरा कर रहे और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं. यह सभा पटना के गांधी मैदान में खत्म होगी और इस दिन रैली होगी. इस यात्रा के दौरान ही छपरा, सुपौल आरा, और कटिहार में कन्हैया के काफिले पर हमला हो चुका है.