ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Crime News: बिहार का इनामी बदमाश दिल्ली से अरेस्ट, पुलिस को लंबे समय से दे रहा था चकमा Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar Politics: ‘राहुल गांधी पर चले देशद्रोह का मुकदमा’, बिहार के बीजेपी नेता ने कर दी बड़ी मांग Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar News: बिहार में दुर्दांत अपराधियों के लिए सरकार बना रही हाई सिक्योरिटी जेल, बाहरी दुनिया से नहीं होगा कोई कनेक्शन Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar Police News: पटना में बिहार सिपाही भर्ती परीक्षा में बड़ा फर्जीवाड़ा, सात अभ्यर्थी गिरफ्तार; सॉल्वर बैठाकर पास की थी लिखित परीक्षा Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की बंद पड़ी इन दो चीनी मिलों को चालू करने की कवायद तेज, सरकार ने बनाया बड़ा मास्टर प्लान; मुख्य सचिव ने की अहम बैठक Bihar News: बिहार की कोर्ट ने कलेक्ट्रेट की कुर्की जब्ती का दिया सख्त आदेश, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप; सामने आई यह बड़ी वजह

पटना में जींस वाली मॉडर्न बीवी के लिए पति ने पत्नी को दिया धोखा, पहली वाइफ के लिए ढूंढा नया दूल्हा

पटना में जींस वाली मॉडर्न बीवी के लिए पति ने पत्नी को दिया धोखा, पहली वाइफ के लिए ढूंढा नया दूल्हा

01-Jan-2020 02:28 PM

PATNA : राजधानी पटना से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जींस वाली मॉडर्न बीवी की चाह रखने वाले एक आशिक मिजाज पति ने अपनी पत्नी को धोखा दे दिया. पेशे से सरकारी सिविल इंजीनियर ने तीसरी बीवी के लिए एक नहीं बल्कि दो-दो पत्नियों को धोखा दे दिया. तीन शादियों के इस मामले ने सबको चौंका दिया है. 


जींस वाली मॉडर्न बीवी चाहिए
घटना राजधानी के बेउर थाना इलाके की है. जहां एक सिविल इंजीनियर सुरेद्र बिंद ने मॉडर्न बीवी के लिए अपनी पत्नी को छोड़ दिया. पीड़ित महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में भी इसकी शिकायत की है. आशिक मिजाज पति ने पत्नी को यह कहकर छोड़ दिया कि उसे अब किसी जींस पहनने वाली मॉडर्न लड़की से शादी करनी है. 


2 दिसंबर को इंजीनियर ने की तीसरी शादी
पीड़ित महिला पुनिया देवी की शादी सुरेंद्र बिंद के साथ 2009 में हुई थी. कुछ सालों बाद उसकी नौकरी बिहार सरकार में इंजीनियर के पद पर हो गई तो उसने अपनी पत्नी तो छोड़ने कि बात कह दी. पीड़ित पत्नी पुनिया देवी ने बताया कि वह अपने पति कि 2 दिसंबर को हुई तीसरी शादी की खबर सुनने बाद महिला आयोग पहुंची है. पुनिया देनी ने कहा कि उसके पति का आरोप है कि वो सुंदर नहीं दिखती है. 


ससुराल के पैसे से पढ़ा सुरेंद्र
इस मामले में लड़के के रिश्तेदार भी पुनिया देवी का साथ दे रहे हैं. शादी की खबर सुनते ही पुनिया के साथ पूरा परिवार उसके साथ पटना आ पहुंचा है. लड़के की चाची मंतिया देवी का कहना है कि जब शादी हुई थी तब सुरेद्र बिंद पढ़ाई कर रहा था. उसकी पढ़ाई के पैसा भी पुनिया के घर वाले देते थे. जब वह इंजीनियर बन गया तो उसने पुनिया को छोड़ दिया. वह मजदूरी करके बच्चे को पाल रही है.


महिला आयोग आयोग ने लिया संज्ञान
लड़के के चाचा कृष्णा बिंद का कहना है कि पुनिया से पहले भी सुरेंद्र की शादी किसी और लड़की से हुई थी. सुरेंद्र ने पैसे देकर उसकी शादी कहीं और करवा दी. हम लड़के के घर वाले हैं, लेकिन हम शर्मिदा हैं. उन्होंने बताया कि 2014 में पुनिया देवी ने अपने पति की दूसरी शादी को लेकर कम्पलेन किया था. पुलिस कुछ नहीं कर रही है. बिहार राज्य महिला आयोग आयोग ने संज्ञान लेते हुए सुरेद्र बिंद को समन जारी किया है औऱ बेउर थाने से भी स्पष्टीकरण मांगा है.