Bihar crime news : पुलिस-ग्रामीण लड़ाई में SHO ने सीने में मारी गोली ! एक की मौत; अब SSP ने लिया एक्शन पटना के इस थाने में एक साथ 73 लोगों पर दर्ज हुआ FIR, तीन पुलिसकर्मी भी घायल; पढ़िए पूरी खबर... Bihar News : महावीर मंदिर में रात 2 बजे खुलेंगे कपाट, जानिए LPG किल्लत के बीच नैवेद्यम को लेकर क्या है तैयारी; सुरक्षा को लेकर तैयार हुआ यह प्लान मोतिहारी में खेल की राशि से खिलावाड़! स्पोर्ट्स सामाग्री के लिए 'वेंडर' इंपैनल ही नहीं करना तो अधिकारी चहेते की पैरवी कैसे कर रहे ? DPO का बयान ही बहुत कुछ इशारा कर रहा... IPS Transfer : लखीसराय में विधानसभा चुनाव के बाद दो SP बदल दिए गए, जानिए अब किन्हें मिली पोस्टिंग बिहार बोर्ड रिजल्ट जानने का आसान तरीका: मोबाइल से मिनटों में देखें बिना इंटरनेट के परिणाम Bihar News: खनन विभाग के दो इंस्पेक्टरों की संपत्ति होगी जांच..कमाई पर निगरानी की नजर ! शिकायत के बाद विजिलेंस ने मांगी जानकारी मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप: बिहार में 15 दिन के मासूम की तकिये से मुंह दबाकर हत्या, इलाके में हड़कंप Bihar News : बिहार में 4 आईपीएस अधिकारियों का तबादला, दो DSP भी बदले गए; देखें पूरी लिस्ट अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका
12-Dec-2020 07:56 PM
By Badal
PATNA : राजधानी पटना में अपराधियों ने हथियार के बल पर जेडीयू एक नेता की गाड़ी लूट ली. बताया जा रहा है कि 5 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया और जनता दल यूनाइटेड के एक नेता की स्कॉर्पियो लूटकर फरार हो गए.
मामला राजधानी पटना के सिटी इलाके की है, जहां फतुहां थाना क्षेत्र के गौरीपुन्दा इलाके में हथियारबंद 5 अपराधी एक जेडीयू नेता मो0 अब्दुल खालिद की गाड़ी लूटकर भाग गए. स्कॉर्पियो गाड़ी की लूट का जब मामला सामने आया तो पुलिसवालों ने इस मामले में फ़ौरन कार्रवाई शुरू की. पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए लूटी हुई स्कॉपियो गाड़ी को धनरुआ थाना इलाके से बरामद किया.
दरअसल मामला यह था कि बाढ़ इलाके से फतुहां के गौरीपुन्दा गाँव मे बारात आई थी, जहां स्कॉपियो चालक बारात स्थल के पास गाड़ी लगा कर उसी में सोया हुआ था कि अचानक आधी रात को हाथ में हथियार लेकर नकाबपोश 5 बदमाश आये और ड्राइवर के साथ मारपीट करने लगे. फिर उन्होंने ड्राइवर सुजीत पासवान के हाथ-पेअर बांधकर उसे बंधक बना लिया.
ड्राइवर सुजीत पासवान को बंधक बनाकर अपराधी कुछ दूर ले गए और फिर उसका मोबाइल छीनकर उसे बिहटा सरमिरा रोड में फेंक दिया. जैसे-तैसे उसकी जान बसी. उसने फौरन गाड़ी लुटे जाने की सूचना अपने मालिक मो0 अब्दुल खालिद को दी. तब उन्होंने पुलिस को इस घटना की सूचना दी. पटना पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए धनरुआ थाना क्षेत्र से स्कॉपियो को बरामद किया. फिलहाल पुलिस अपराधियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है.