ब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बिना निशान थायरॉइड सर्जरी की ऐतिहासिक सफलता, रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में नई मेडिकल उपलब्धि Bihar News: होली पर घर आना चाहते हैं तो आपके लिए है 285 स्पेशल ट्रेन, ECR ने दी जानकारी Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त Bihar News: बिहार में अवैध खनन के खिलाफ सरकार सख्त, एक महीने में करीब पांच हजार जगहों पर छापेमारी; 673 वाहन जब्त बिहटा के NSMCH में Annual College Fest “ADRENERGY 2.0” का भव्य शुभारंभ, 8 दिनों तक चलेगा कार्यक्रम मधुबनी: अंतर्राष्ट्रीय साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, चार ठग गिरफ्तार Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Bihar News: होली-ईद पर यात्रियों को बड़ी राहत, बिहार के इस शहर से दिल्ली, गुरुग्राम और अंबाला के लिए विशेष बस सेवा शुरू Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका Coal Mining Accident: कोयला खदान में डायनामाइट विस्फोट, 10 मजदूरों की मौत, कई के मलबे में फंसे होने की आशंका

पटना में जलजमाव का साइड इफेक्ट : सीएम नीतीश खूब बोले लेकिन डिप्टी सीएम ने साध लिया है मौन व्रत

पटना में जलजमाव का साइड इफेक्ट : सीएम नीतीश खूब बोले लेकिन डिप्टी सीएम ने साध लिया है मौन व्रत

02-Oct-2019 01:10 PM

PATNA : पटना में भीषण जलजमाव का पॉलिटिकल साइड इफेक्ट देखने को मिल रहा है। राजधानी में जलजमाव का निरीक्षण करने के बाद एक तरफ मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जहां इस मामले पर खूब बोल रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने मौन व्रत साध लिया है।

मंगलवार की देर शाम पटना के जलजमाव ग्रस्त इलाकों का जायजा लेने के बाद सीएम नीतीश ने मीडिया को इस बात की विस्तार से जानकारी दी कि सरकार लोगों को इस आफत से निकालने के लिए क्या-क्या कर रही है। सीएम नीतीश ने कहा कि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में सरकार ने मुस्तैदी के साथ लोगों तक राहत पहुंचाई है। आपदा टल चुकी है और सरकार का पूरा ध्यान जलजमाव से परेशान लोगों को निजात दिलाने पर है। 

दिलचस्प बात यह है कि एक तरफ मुख्यमंत्री जहां लोगों की परेशानी पर अपनी राय जाहिर कर रहे हैं, वहीं उनके सहयोगी और बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने पूरे मामले पर चुप्पी साध रखी है। सुशील मोदी खुद तीन दिनों तक अपने घर में पानी के बीच कैद रहे। बाद में उन्हें रेस्क्यू कर निकाला गया लेकिन सरकार से लेकर विधायकों, मंत्रियों तक के साथ बैठक के बावजूद सुशील मोदी ने इस मामले पर कोई बयान नहीं दिया है। डिप्टी सीएम मोदी आज महात्मा गांधी जयंती के मौके पर आयोजित राजकीय समारोह में भी पहुंचे लेकिन सवालों से बचते दिखे। आपको बता दें कि पटना में जलजमाव को लेकर सुशील मोदी कि विपक्ष ने खूब फजीहत की है। सुशील मोदी का एक पुराना फोटो भी सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें वह राजधानी में जलजमाव के खिलाफ आमरण अनशन पर बैठे हुए हैं। इस पुरानी तस्वीर को सुशील मोदी की चुप्पी के पीछे वजह माना जा रहा है।