Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
11-Dec-2023 12:02 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश हर रोज लोगों को अपनी गोली निशाना बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मसौढ़ी से सामने आया है, जहां अपराधियों ने सोमवार की सुबह कोचिंग पढ़ने जा रही इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना मसौढ़ी थाना क्षेत्र में मनीचक मोड़ के पास की है।
अपराधियों की गोली की शिकार हुई छात्र नदवां की रहने वाली थी और हर दिन पढ़ने के लिए पटना के गांधी मैदान के पास स्थित एक कोचिंग संस्थान में जाया करती थी। सोमवार की सुबह वह कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान मनीचक मोड़ के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके सिर में गोली दाग दी और मौके से फरार हो गए।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गोली की आवास सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए और घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्रा को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल घटना के कारणों की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।