बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग गेहूं काटने को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, एक को लगी गोली कई लोग घायल मोतिहारी शराब कांड के मास्टरमाइंड ने किया सरेंडर, पुलिस की दबिश से परेशान होकर पहुंचा कोर्ट… अब तक 10 लोगों की हो चुकी है मौत
05-Dec-2020 07:18 AM
PATNA : पटना में अपराधियों का मनोबल सिर चढञ कर बोल रहा है. अपराधी हर दिन पुलिस को चैलेंज करते हुए बड़ी वारदात को अंजाम दे रहे हैं. शुक्रवार की देर शाम अपराधियों ने पटना के पाटलिपुत्र थाना इलाके के नेहरु नगर में हॉस्टल संचालक और दूध का कारोबार करने वाले सतीश कुमार को घर के सामने ही गोलियों से भून दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
सतीश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते थे. हत्या का आरोप मृतक के बड़े भाई दिलीप के बेटे शिवांत पर लगा है. बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम सतीश अपनी पत्नी को चाय बनाने के लिए कहा और खुद कचरा फेंकने के लिए बाहर निकल गए. इसी बीच बाइक सवार तीन अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ पांच फायरिंग की जिसमें मौके पर ही उनकी मौत हो गई.
पहले भी दोनों भाइयों और भतीजे के बीच झगड़ा हो चुका है. नेहरु नगर के एक मकान को लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था . सतीश की पत्नी रिचा का आरोप है कि दिलीप और शिवांत ने मिलकर उनके पति के साथ मारपीट भी की थी. मामला पाटलिपुत्र थाने में दर्ज हुआ था, जिसके बाद शिवांत को पुलिस जेल ले गई थी और हाल ही में वह जेल से छूटकर बाहर निकला था. वहीं वहां मौजूद लोगों का कहना है कि गोली मारने के पहले सतीश और शूटरों के बीच बकझक हुई थी. इसके बाद उन्होंने सतीश को गोली मारी और भाग निकले. इस घटना के बाद सतीश के घर में कोहराम मच गया. सतीश के पांच साल के बेटे और एक साल की बेटी को तो इतना भी नहीं पता कि उसके पापा अब कभी भी लौट कर वापस नहीं आएंगे.