अब इंतजार हुआ खत्म! बिहार के किसानों को बिना झंझट सिर्फ 15 मिनट में मिलेगा लाखों रुपये, जानें आसान तरीका Bihar Politics : चाह कर भी बागी विधायक को खुद से दूर नहीं कर सकते तेजस्वी ! JDU नेता का चैलेंज, बोले - हिम्मत हैं तो करें RJD से निष्काषित Patna LPG News : पटना में गैस पर सख्ती का बड़ा असर! अब इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर; गैस एजेंसियों से कम हुई भीड़ EV बनी मौत की सौदागर: अचानक घर में लगी आग, फिर फटने लगे LPG सिलेंडर, 7 लोग जिंदा जले Airline Rules : अब फ्लाइट में पसंदीदा सीट चुनने के लिए नहीं देना होगा पैसा! सरकार का बड़ा फैसला, यात्रियों को मिली राहत BIHAR NEWS : 'तेजस्वी ने जानबूझकर भूमिहार को बलि का बकरा बना दिया ...', बोले BJP विधायक - हार तय थी तो परिवार से नहीं उतारा कैंडिडेट Road Project : पटना में ट्रैफिक से राहत! इस इलाके में बनेगी फोरलेन सड़क, 5 लाख लोगों को बड़ा फायदा BIHAR News : एलपीजी पर सख्ती: बिना e-KYC नहीं मिलेगा गैस सिलिंडर, कालाबाजारी पर सरकार का बड़ा एक्शन Bihar News : नीतीश कुमार फिर बनेंगे जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष! 19 मार्च को भरेंगे नामांकन, पार्टी में एकजुटता का बड़ा संदेश Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षकों के लिए खुशखबरी; मॉडल स्कूलों के लिए ट्रांसफर शुरू; शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव
07-Jan-2021 08:50 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक ऐसी घटना सामने आई है, जो काफी हैरान करने वाली है. दरअसल इस हैरतअंगेज मामले ने सबको चौंका दिया है. एक प्रेमिका धोखे से अपने मोबाइल में बॉयफ्रेंड का 'पर्सनल वाला' वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर रही है. बेवफाई पर उतरी प्रेमिका आशिक से पैसे ऐंठ रही है. पीड़ित प्रेमी ने पटना महिला हेल्पलाइन में शिकायत की है.
मामला राजधानी पटना का है. दरअसल एक लड़की अपने प्रेमी को ब्लैकमेल कर रही है. पटना के महिला हेल्पलाइन में 30 साल के एक युवक ने शिकायत की है कि उसकी प्रेमिका 'पर्सनल वीडियो' वायरल करने की धमकी दे रही है. वह अब तक 50 हजार से ज्यादा रुपये ऐंठ चुकी है मगर फिर भी नहीं मान रही है और बार-बार कह रही है कि पैसा दो नहीं तो वो वाला वीडियो सोशल मीडिया में वायरल कर देगी.
पीड़ित युवक के मुताबिक सोशल मीडिया के माध्यम से वह लड़की से मिला था. पिछले 3 महीने से दोनों एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे. दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करने लगे थे. इसी बीच एक दिन वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे कि चुपके से उसकी प्रेमिका ने 'पर्सनल वाला' वीडियो रिकार्ड कर लिया. अब उसी वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर वह ब्लैकमेल कर रही है.
पीड़ित प्रेमी ने पुलिस को दिए अपने आवेदन में कहा है कि लड़की के पास उसके कुछ पर्सनल वीडियो हैं, जो उसने चैट के दौरान बना लिया था.अब उन्हें वायरल करने की धमकी देकर वह मांग कर रही है.धमकी से डरकर अभी तक उसने लड़की को 50 हजार रूपये दे दिए हैं. महिला हेल्पलाइन की प्रोजेक्ट मैनेजर प्रमिला कुमारी ने बताया कि युवक के आवेदन पर लड़की को फोन किया गया, लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया. अभी उसका फोन भी बंद है. लड़की से बात करने के बाद ही कोई फैसला लिया जाएगा. साथ ही युवक के आवेदन को साइबर सेल में भी भेजा जा रहा है.