नीतीश के बिना विधवा हो जाएगा बिहार, राज्यसभा जाने पर CM के बहनोई का बड़ा बयान Indian Railways update : 'अब आगे नहीं जाऊंगा ...',बीच रास्ते ALP ने रोक दी यात्रियों से भरी ट्रेन ; जानिए फिर क्या हुआ सेना में शामिल होने का सुनहरा मौका: अग्निवीर भर्ती 2026 में 25,000+ बंपर वैकेंसी, जानिए पूरी डिटेल Bihar Politics : 'नीतीश कुमार का कार्यकाल हमेशा से बेदाग रहा...', बोले अमित शाह- केंद्र आने से बिहार और देश दोनों को होगा फायदा नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी नीतीश कुमार के फैसले से पैतृक गांव कल्याण बिगहा के लोगों में भारी नाराजगी, BJP को दे दी यह बड़ी चेतावनी UPI पेमेंट में बड़ा बदलाव: अब UPI ID या मोबाइल नंबर डालकर नहीं कर पाएंगे भुगतान, जानें नया तरीका BIHAR NEWS : बिहार में BJP का उदय ! पढ़िए JDU के आगे 'सीनियर' बनने की पूरी टाइमलाइन; कब कैसे बदली रणनीति MPs Salary: राज्यसभा सांसदों को मिलती है कितनी सैलरी? जानिए सुविधाएं और उनके अधिकार BIHAR NEWS : बिहार के नए युग की नई तस्वीर ! CM आवास के इस फोटो में छिपा बड़ा संदेश, जानिए क्या है इसके राजनीतिक मायने
03-Sep-2020 03:00 PM
By Badal
PATNA : बिहार में इन दिनों चोरी की कई घटनाएं सामने आ रही हैं. राजधानी पटना में इन दिनों चोरों ने आतंक मचा रखा है. एक घर में घुसकर उन्होंने चोरी की एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. चोर डेढ़ लाख रुपये के जेवरात और कैश लेकर फरार हो गए हैं. पुलिस इस घटना की छानबीन कर चोरों की तलाश में जुटी हुई है.
घटना पटना सिटी इलाके के मालसलामी थाना क्षेत्र की है. जहां सिमली इलाके के पानी टंकी स्थित एक घर में घुसकर चोर डेढ़ लाख रुपये की संपति लेकर फरार हो गए. चोरी की घटना सुनते ही जब मकान मालिक मनीष कुमार घर पर लौटे और उन्होंने दरवाजा खोला तो देखा कि घर में सारे सामान बिखरे पड़े हैं. अलमीरा का ताला टूटा हुआ है. वहां से जेवरात और कैश रुपये गायब हैं.
चोरी की घटना के बारे में सुनते ही फ़ौरन मौके पर पहुंची पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है. मालसलामी थाना के दारोगा शैलेश झा ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है. घटना की छानबीन की जा रही है. पुलिस जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर लेगी.