बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
02-Jan-2020 07:36 AM
PATNA: राजधानी पटना में एक फर्जी IAS ऑफिसर को गिरफ्तार किया गया है. मध्यप्रदेश की पुलिस टीम ने पटना पुलिस की मदद से इस फर्जी पुलिस अधिकारी को धर दबोचा है. खगौल के मुस्तफापुर स्थित एक अपार्टमैंट से पुलिस ने ठगी के आरोपी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपी के साथ उसके एक सहयोगी और एक ड्राइवर को भी गिरफ्तार किया है.
फर्जी IAS बनकर लोगों को ठगने वाला अभिषेक रंजन पांडेय नाम का युवक भोजपुर जिले के पीरो का रहने वाला है. उसके खिलाफ एमपी के मंदसौर जिले में मामला दर्ज है. अभिषेक ने खुद को IAS अफसर बताकर मंदसौर के एक ठेकेदार से रेलवे में कॉन्ट्रैक्ट दिलाने के नाम पर 6.50 लाख रुपये की ठगी की है.
पीड़ित ठेकेदार ने बताया कि आरोपी ने एक केंद्रीय राज्य मंत्री के यहां हुई मुलाकात में खुद को गृह मंत्रालय में पोस्टेड एक IAS अधिकारी बताया था. आरोपी ने रेलवे में ठेका दिलवाने का वादा करके उससे 6.50 लाख रुपये अपने अकाउंट में ट्रांसफर करा लिये. रुपये ट्रांसफर होते ही वो गायब हो गया. जिसके बाद उसने पुलिस में अपनी शिकायत दर्ज कराई.