ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई: मुखिया समेत 15 लोग गिरफ्तार, उत्पाद विभाग का सख्त अभियान पहले पति की बेरहमी से हत्या… अब पत्नी ने दो मासूम बच्चों संग उठाया खौफनाक कदम, तीनों की हालत नाजुक देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? देशभर में 1 अप्रैल से लागू होंगे नए श्रम कानून, सैलरी, ओवरटाइम और सामाजिक सुरक्षा में बड़े बदलाव; क्या होगा असर? पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली पटना में परिवहन विभाग की सख्ती: 800 से अधिक BH सीरीज वाहनों पर जुर्माना, 575 वाहनों से भारी वसूली LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार LPG किल्लत और बढ़ती महंगाई के खिलाफ सरकार को घेरने की तैयारी में बिहार कांग्रेस, वरिष्ठ नेताओं का पैनल तैयार बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे बिहार में दिन में सस्ती और शाम में महंगी बिजली, हर महीने बचेंगे इतने रूपए; पावर कंपनी ने गिनाए फायदे

Home / news / पटना में एकसाथ मिले काेराेना के पांच मरीज, नहीं है किसी ट्रैवल हिस्ट्री

पटना में एकसाथ मिले काेराेना के पांच मरीज, नहीं है किसी ट्रैवल हिस्ट्री

27-Mar-2023 08:43 AM

By First Bihar

PATNA : पिछले कुछ दिनों से स्वाइन फ्लू और एच3एन2 इनफ्लुएंजा वायरस के केस कम हुए तो अब एक बार कोरोना ने अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है।  राज्य में अब एकसाथ दो से अधिक संख्या में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने लगे हैं। राजधानी पटना में एक साथ कोरोना के पांच मरीज मिले हैं। इनमें चार पटना और एक मरीज मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। 


मिली जानकारी के अनुसार, पटना के जो कोरोना मरीज मिले हैं, वे काली मंदिर, बाढ़, पालीगंज और बेली रोड के रहने वाले हैं। सिविल सर्जन कार्यालय के मुताबिक इनमें किसी की ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। सभी पटना में ही संक्रमित हुए हैं। फिलहाल सभी मरीज घर में ही इलाजरत हैं। कोई अस्पताल में भर्ती नहीं है। वैसे राज्य के अंदर सरकारी अस्पतालों में अब भी कोरोना मरीजों के इलाज की व्यवस्था रखी गई है। 


वहीं, राज्य में बढ़ते मामलों को लेकर विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि अब भी कोरोना से बचाव करने की जरूरत है। जैसे भीड़भाड़ में मास्क पहनना। घर में कोई संक्रमित हो तो उसे आइसोलेट कर देना। बच्चों और बुजुर्गों को उनके संपर्क में आने की जरूरत नहीं। यदि कोरोना टीका या बूस्टर डोज लेने से अभी बचे हुए हैं तो अवश्य लें ले।