बिहार में 200 से अधिक प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवनों का निर्माण शुरू, गुणवत्ता पर विशेष जोर सहरसा में लौंडा-नाच करने वाले 4 दोस्तों ने खा लिया कीटनाशक, दो की मौत Bihar Crime News: मामूली विवाद को लेकर युवक की पीट-पीटकर ले ली जान, हत्या की वारदात से सनसनी Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar Crime News: शराबबंदी वाले राज्य में 70 लाख की शराब जब्त, ट्रक से बिहार पहुंची थी बड़ी खेप; दो तस्कर गिरफ्तार Bihar News: ढाका विधानसभा सीट पर फिर होंगे चुनाव ? पवन जायसवाल ने पटना हाईकोर्ट में किया है केस, 10 तारीख को RO को न्यायालय में 'शपथ' देने का आदेश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश Bihar Bhumi: बिहार में फार्मर रजिस्ट्री का डेट बढ़ा, अब इस दिन तक चलेगा विशेष कैम्प; डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने दिए निर्देश पटना विमेंस कॉलेज में दो दिवसीय हेल्थ कैंप, 200 से ज्यादा छात्राओं-अभिभावकों का नि:शुल्क जांच Bihar News: बिहार के एक भ्रष्ट SDO को मिला बड़ा दंड, एक लाख रू रिश्वत लेते हुआ था गिरफ्तार, जानें....
02-Aug-2020 01:51 PM
PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण की महामारी की बीच आपराधिक घटनाएं भी तेजी से बढ़ रही हैं. राजधानी पटना में लॉकडाउन के बीच अपराधियों ने एक युवक का मर्डर कर दिया. हत्या के बाद बदमाशों ने तेल छिड़ककर उसकी डेड बॉडी को जलाने की भी कोशिश की. पटना पुलिस शव को बरामद कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी के कंकड़बाग थाना इलाके की है. जहां पुलिस ने तारकेश्वर पथ चौराहे के पास से अधजली डेड बॉडी को बरामद किया. मृतक युवक की पहचान सोनू उर्फ़ अण्डवा के रूप में की गई है, जो चिरैयाटांड़ के मदन लाल जैन गली के रहने वाले राजू साव का बेटा बताया जा रहा है. पटना पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक आपसी रंजिश में इस वारदात को अंजाम दिया गया है.
पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों रविश कुमार और सचिन कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या के बाद शव को छुपाने के लिए जिस ई-रिक्शा का प्रयोग किया गया था. उसे भी बरामद कर लिया गया है. गिरफ्त आरोपियों ने पुलिस को बताया कि आपसी विवाद के कारण उन्होंने हत्या के इस वारदात को अंजाम दिया.
अपराधियों ने पुलिस के सामने ये क़बूल किया कि नशे की गोली खिलाने के बाद उन्होंने गला दबाकर सोनू की हत्या की. इसके बाद डेडबॉडी को एक बोरे में डालकर तेल छिड़कने के उसमें आग लगाकर भाग निकले.