Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव Bihar Weather Alert: बिहार के 18 जिलों में मौसम विभाग का अलर्ट, आंधी-बारिश के साथ वज्रपात की चेतावनी; 48 घंटे बाद होगा यह बदलाव सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर
20-Feb-2023 12:21 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : राजधानी पटना से सटे इलाके फतुहा के जेठुली गांव में उठा विवाद विवाद थमता नजर नहीं आ रहा है। दो लोगों की मौत के बाद अब सोमवार सुबह एक बार फिर से आगजनी हुई। सुबह-सुबह मुख्य आरोपी बच्चा राय के भाई उमेश राय के घर, सिगरेट गोदाम और मैरिज हॉल में पीड़ित गुट ने आग लगा दी। वहीं , इस घटना को कबरेज करने गए मीडियाकर्मियों को भी पुलिस के सामने पिटाई की गई और उसका कैमरा भी तोड़ डाला गया है। अब इस मामले को लेकर इलाके में तनाव है। वहीं मौके पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया है।
दरअसल, जेठुली गांव में रविवार को दो गुटों- बच्चा राय और चनारिक, में झड़प के दौरान राइफल, देसी कट्टा और 9 mm के पिस्टल से 50 राउंड फायरिंग हुई। गोली लगने से चनारिक गुट के दो लोगों की मौत हो गई। तीन बुरी तरह से घायल हो गए। मरने वालों में 25 साल का गौतम और 18 साल का रोशन शामिल है। इस मामले में पुलिस ने अबतक नौ आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके बाद अब सुबह एक बार फिर से हंगामा किया गया है।
वहीं,सुबह सबेरे को लेकर हुई इस घटना के बाद अब फतुहा DSP भी मौके पर पहुंचे गए है और लोगो को शांत कराने की कोशिश कर रहे है। हंगामे को देखते हुए और पुलिस बल को बुलाया गया। पुलिस ने एकबार फिर से उपद्रवियों को खदेड़ा है साथ ही दो उपद्रवी को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है की आरोपी उमेश राय दबंग प्रवृत्ति का है और समाजवादी पार्टी के नेता रहे है। इलाके में दवदवा बनाए हुए है और आस पास के जमीनों पर अवैध रूप से जबरन कब्जा किये हुए है।
मालूम हो कि, बच्चा राय और चनारिक राय के बीच विवाद जिम की छह कट्ठे जमीन को लेकर हुआ। जमीन सड़क के किनारे है। कीमत करीब 3 करोड़ है। जमीन पर दोनों गुट दावा जता रहे हैं। फिलहाल इस पर बच्चा का कब्जा है।
आपको बताते चलें कि,रविवार को बच्चा राय ने जिम के पास गिट्टी गिराई थी। करीब 12 बजे चनारिक वहां पहुंचा और गाड़ी पार्क करने लगा। यहां बच्चा और चनारिक में बहस हुई। थोड़ी देर में ही बच्चा के समर्थक हथियार के साथ पहुंचे और फायरिंग करने लगे। इस मामले में पुलिस ने मुखिया पति बच्चा राय के भाई उमेश राय के साथ 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। बच्चा राय अभी फरार है।