LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
21-Aug-2021 12:29 PM
PATNA : बिहार की राजधानी पटना में बदमाशों ने दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है. राजधानी में डबल मर्डर से सनसनी फ़ैल गई है. बेलगाम अपराधियों ने मुखिया के हस्बैंड को गोलियों से भून दिया है. वहीं दूसरी ओर एक अन्य शख्स को भी मौत के घाट उतार दिया है. दोनों वारदात के बाद हड़कंप मच गया है. पटना पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
पहली वारदात पटना के बिहटा इलाके की है. यहां बिहटा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने चाकू से गोदकर एक शख्स की हत्या कर दी है. मृतक की पहचान राजपुर गांव के रहने वाले सिद्धनाथ लाल के रूप में हुई है. दूसरी वारदात पैनाल गांव के पास हुई है, यहां पर अज्ञात बाइक वालों ने मुखिया पति पिंटू साव को गोलियों से भून दिया है. दोनों ही वारदात को अंजाम देकर अपराधी फरार हो गए हैं.
घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है. नाराज लोग सड़क जाम करने के बाद जमकर नारेबाजी कर रहे हैं. आक्रोशित ग्रामीणों ने हत्या करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम किया है. साथ ही राजधानी पटना में गिरती हुई कानून-व्यवस्था को लेकर भी अपना आक्रोश जाहिर कर रहे हैं.
वहीं दूसरी ओर पटना पुलिस इन दोनों घटनाओं की छानबीन में जुट गई है. पुलिस के किसी भी सीनियर अधिकारी का कोई भी ऑफिशियल बयान अब तक सामने नहीं आया है. थानेदार का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. आरोपियों की तलाश कर रही है.