बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे बिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारे Patna Traffic : पटना की ट्रैफिक में बड़ा बदलाव! इस दिन दीघा से रूपसपुर रूट रहेगा बंद; घर से निकलने से पहले देखें वैकल्पिक रास्ते पटना में शर्मनाक बर्ताव… अरुणाचल की महिलाओं को ‘चिंकी’ कहकर रोका, वॉशरूम तक जाने नहीं दिया; VIDEO वायरल बिहार में बालू घाटों की नीलामी में सुस्ती पर सरकार सख्त, अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश; आपूर्ति पर संकट! BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह लगेगी भोलेनाथ की 112 फीट ऊंची प्रतिमा, योग हब बनाने की भी तैयारी शुरू; जानिए खासियत मेडिकल कॉलेजों में अब ‘कैमरों का कड़ा पहरा’: गायब डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई, PG मान्यता रद्द होने का खतरा Bihar Crime : दिल दहला देने वाली घटना ! हॉस्टल में 5 साल के मासूम की गला काटकर हत्या, गुस्साए लोगों ने NH किया जाम Bihar News: कुलपति के घर पर बमबाजी, थाने के सामने अपराधियों का तांडव; हत्या की धमकी से दहशत पोल-खोल: एक्शन की सिफारिश हुई RWD कार्यपालक अभियंता पर...और ठेकेदार पर केस दर्ज करा मामले को रफा-दफा करने की कोशिश, E.E. पर मेहरबानी के क्या हैं मायने ?
24-Aug-2020 07:54 PM
PATNA : राजधानी पटना में तेजी से बढ़ती आपराधिक घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. पटना में रविवार को कार्बाइन से एक व्यवसायी की हत्या के बाद सोमवार को भी बदमाशों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. लॉकडाउन के बीच दो लोगों का मर्डर हो गया है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस फिलहाल इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना के दानापुर दियारा इलाके की है. जहां शाहपुर थाना इलाके के गंगहारा में सड़क के विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर गोलीबारी हुई है. इस गोलीबारी में दो लोगों की हत्या हो गई है. घटनास्थल पर कई राउंड गोली चलने की बात सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में जितेंद्र शर्मा की मौत गोली लगने घटनास्थल पर हो गई. जबकि दूसरे व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान होने की बात सामने आ रही है. दूसरे मृतक का भी नाम जितेंद्र ही बताया जा रहा है.
शव को स्थानीय लोगों की मदद से दानापुर अनुमंडल अस्पताल लाया गया है. साथ ही घायल का इलाज जारी है. मृतक के भाई घायल अविनाश ने बताया कि घर से बुलाकर जितेंद्र शर्मा को गोली मार दी गई है. अकीलपुर थाने की पुलिस हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. बताया जा रहा है कि पहले से ही दोनों पक्षों के बीच तनाव था.
शाहपुर थाना के इंस्पेक्टर ने बताया कि दो पक्षों के बीच हुई गोलीबारी में दो लोगों की मौत हुई है. उन्होंने कहा की किसी भी पक्ष के द्वारा अभी फिलहाल शिकायत नहीं की गई है. एफआईआर दर्ज होने के बाद मामले में कार्रवाई की जाएगी.