24 टन चावल चोरी का पुलिस ने किया पर्दाफाश, दो आरोपी को दबोचा PAN कार्ड में मोबाइल नंबर बदलना हुआ आसान! घर बैठे ऐसे करें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का बिहार दौरा, नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में होंगी शामिल Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: पटना में CO के लिए स्टेट लेवल ट्रेनिंग वर्कशॉप, राजस्व विभाग को और पारदर्शी बनाने पर दिया गया जोर Bihar News: शिक्षा विभाग में फिर बजा 1ST Bihar/Jharkhand का डंका, खबर के बाद DEO को जारी करना पड़ा सख्त आदेश, खजाने पर थी माफियाओं की नजर... पोस्टमार्टम से पहले जिंदा हुआ युवक, अस्पताल में मचा हड़कंप साइबर ठगी का बड़ा खुलासा: किराये पर लिए जा रहे बैंक खाते, 3.5% कमीशन के लालच में फंस रहे लोग बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल
01-Jun-2020 04:11 PM
PATNA : इस वक्त की बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. जहां पटना पुलिस ने डबल मर्डरकांड को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है. पटना एसएसपी ने इस मर्डरकांड के पीछे प्रेम-प्रसंग का मामला बताया है. इस हत्याकांड में शामिल कई लोगों को अरेस्ट किया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात पटना जिले के घोसवरी थाना इलाके की है. जहां रामनगर मुशहरी में हुए डबल मर्डर का पुलिस ने खुलासा किया है. एसएसपी ने बताया कि 30 मई को संजय मांझी के बेटे गोलू उर्फ़ देवव्रत कुमार और गणेश मांझी के बेटे शोल्जर कुमार की लाठी डंडे से पीट-पीकर हत्या की गई थी. इस मामले में दो महिलाओं समेत 3 लोगों को अरेस्ट कर लिया गया है.
एसएसपी ने बताया कि इस हत्याकांड में सबसे पहले पंकज कुमार को अरेस्ट किया गया था. जिसने पूछताछ के दौरान कबूला कि प्रेम-प्रसंग को लेकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. उसकी निशानदेही पर ही दो महिलाओं सुलेखा देवी और कविता देवी को अरेस्ट किया गया. जिन महिलाओं के साथ अवैध संबंध थे, उनके हाथ ही इस मर्डरकांड में शामिल होने की आशंका जताई गई है.

एसएसपी ने आगे बताया कि इन तीनों के आलावा और भी कई लोग इस मर्डरकांड में शामिल हैं. जिनकी गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. गिरफ्तार तीनों को जेल भेजकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है. जल्द ही अन्य आरोपियों को अरेस्ट कर लिया जायेगा.