ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / पटना में 43 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव, PMCH और IGIMS के 4 और डॉक्टर...

पटना में 43 मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव, PMCH और IGIMS के 4 और डॉक्टर संक्रमित निकले

24-Jul-2020 07:42 AM

PATNA : पटना में लगातार कोरोना का संक्रमण डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ को अपनी गिरफ्त में ले रहा है। पटना में गुरुवार को 43 मेडिकल स्टाफ कोरोना पॉजिटिव निकले हैं जबकि पीएमसीएच के 3 डॉक्टर और आईजीआईएमएस के एक डॉक्टर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। पीएमसीएच में तीन डॉक्टरों के अलावे 20 मेडिकल स्टाफ संक्रमित निकले हैं। पीएमसीएच के 2 डॉक्टर मेडिसिन विभाग के हैं जबकि एक हड्डी विभाग के। उधर माइक्रोबायोलॉजी के एक और स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


आईजीआईएमएस में भी कोरोना के नए मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। एक डॉक्टर, नर्स, पारा मेडिकल स्टाफ और अन्य कर्मचारियों के अलावा उनके परिजन भी पॉजिटिव पाए गए हैं। आईजीआईएमएस में इलाज करा रहे 4 मरीजों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। आईजीआईएमएस में कुल 100 सैंपल की जांच की गई थी जिनमें से 27 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 


वही पटना एम्स में 30 मरीजे संक्रमित पाए गए हैं जिनमें से 20 से पटना के हैं। बैंक ऑफ इंडिया की नौबतपुर शाखा के ब्रांच मैनेजर समेत 6 स्टाफ के रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इस शाखा को तत्काल बंद करा दिया गया है। नौबतपुर स्थित रेफरल हॉस्पिटल के डाटा एंट्री ऑपरेटर को भी संक्रमित पाया गया है जबकि पुनपुन पीएससी के एक डॉक्टर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। बाढ़ में 5 पुलिसकर्मी संक्रमित पाए गए हैं। एनटीपीसी थाने में तैनात 5 पुलिसकर्मियों पर रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है जबकि बाढ़ के ही इलाहाबाद बैंक के एक स्टाफ की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजधानी के 25 स्वास्थ्य केंद्रों पर हुई जांच में 148 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इनमें आलमगंज और बड़ी पहाड़ी इलाके में 5-5 मरीज, पोस्टल पार्क होटल पाटलिपुत्र अशोक में दो-दो, पूर्वी लोहानीपुर में 12, गर्दनीबाग में 8, गुलजारबाग में 3, झखरी महादेव में 5, जयप्रभा में 19, कंकड़बाग में 11, मारूफगंज में 12, रुकनपुरा में 17, शास्त्रीनगर में 19, सचिवालय में 7 मरीज मिले हैं।