बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम
12-Apr-2024 04:44 PM
By First Bihar
PATNA : राजधानी पटना में पत्थर के नीचे दबकर दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ट्रक से पत्थर उतारने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मजदूरों ने पत्थर हटाकर जबतक नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला, उनकी मौत हो चुकी थी। इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है। घटना पाटलिपुत्र थानाक्षेत्र के अटल पथ पर राजीव नगर फ्लाई ओवर के समीप की है।
मृतकों की पहचान, खगड़िया निवासी 30 वर्षीय गौतम यादव और 20 वर्षीय दिलखुश कुमार के रूप में हुई है। गौतम यादव ठेकेदार था। जबकि दिलखुश मजदूर के तौर पर काम करता था। बताया जा रहा है कि गौतम एक लेबर सप्लायर भी था जो मजदूरों की सप्लाई का काम करता था।
भवन निर्माण के लिए राजस्थान से मार्बल मंगाए गए थे। गौतम मजदूरों की मदद से मार्बल को ट्रक से नीचे उतरवा रहा था। तभी एक मार्बल उतारते समय फिसल गया। गौतम और दिलखुश ने मार्बल को संभालने की कोशिश की लेकिन दोनों उसके नीचे दब गए। इस दौरान कुछ अन्य मजदूर भी उसकी चपेट में आ गए।
इस घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और पत्थर के नीचे दबे दोनों को भारी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। लेकिन तबतक दोनों की मौत हो चुकी थी। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।