NDA के राज्यसभा उम्मीदवारों पर परिवारवाद का आरोप, आरजेडी ने बोला हमला बेगूसराय में होमगार्ड अभ्यर्थियों का आमरण अनशन तेज, धरनास्थल से हटाया गया टेंट होली की खुशियां गम में बदली: नहाने के दौरान नदी में डूबने से एक साथ 6 बच्चों की मौत ओमान की खाड़ी में तेल टैंकर पर मिसाइल हमला, बेतिया के रहने वाले कैप्टन आशीष लापता BIHAR: पेड़ से टकराई बुलेट, 40 वर्षीय अमित की दर्दनाक मौत हथियार और कारतूस के साथ 25 हजार का ईनामी अपराधी दीपक गिरफ्तार, 7 संगीन मामलों में थी पुलिस को तलाश पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, 4 आरोपी गिरफ्तार मिनी गन फैक्ट्री का भंडाफोड़, STF और मुंगेर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई BIHAR: नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा, दो शराब माफिया गिरफ्तार होली के जश्न के बीच युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश में वारदात को दिया अंजाम
18-Oct-2019 06:50 AM
PATNA : पटना के बख्तियारपुर में दिव्यांग नाबालिग के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है. नाबालिग के साथ दो युवकों ने रेप किया. हैवानों ने अपने कुकर्म को छिपाने के लिए नाबालिग की गला रेत कर हत्या कर दी.
खबर के मुताबिक दिव्यांग नाबालिग मंदबुद्धि की थी, गुरुवार को वह अपनी मां के साथ घास काटने गई थी. मां बेटी को एक पुराने घर के बाहर बैठा घास काट रही थी. इसी बीच हैवानों ने उसे घर में खींच लिया और कुकर्म करने के बाद गला रेत कर उसकी हत्या कर दी.
घास काटने के बाद मां अपनी बेटी को खोजने लगी पर उसका कोई पता नहीं चला, जिसके बाद मां बख्तियारपुर थाना पहुंच पुलिस को मामले की जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मकान के अंदर गई तो नाबालिग का शव छत पर मिला. उसके शरीर पर जख्म के कई निशान थे.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी कुंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया. नाबालिग का शव कुंदन के ही घर से बरामद किया गया है. कुंदन के ही निशानदेही पर दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है, दोनों आरोपी भागने की फिराक में थे.