लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
30-Aug-2023 03:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके अपराधी एक के बाद एक हत्या की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे मनेर से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक दवा दुकानदार की गोली मारकर हत्या कर दी। दिनदहाड़े हुई हत्या की इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना मनेर थाना क्षेत्र के सराय बाजार की है।
अपराधियों की गोली के शिकार हुए दवा कारोबारी की पहचान नेउरा थाना क्षेत्र के जमुनीपुर बेला निवासी डॉ. संजीव कुमार के बेटे गोरख कुमार के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि गोरख कुमार की मनेर के सराय बाजार में दवा की दुकान है। बुधवार की सुबह गोरख अपनी दुकान खोलने के लिए जैसे ही सराय बाजार पहुंचा, पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसके ऊपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने के बाद गोरख खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया। गोली की आवाज सुनकर जबतक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बदमाश वहां से फरार हो चुके थे। आनन फानन में घायल दवा कारोबारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। उधर, इस घटना के बाद मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।