गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित मुजफ्फरपुर कोर्ट का बड़ा फैसला: अपहरण और बाल विवाह मामले में मुकेश सहनी को 3 साल की सजा Bihar News: हड़ताली अंचल अधिकारियों पर बड़ा प्रहार...एक साथ कई CO को किया गया सस्पेंड, डिप्टी CM विजय सिन्हा का चला हथौड़ा WhatsApp कॉलिंग में बड़ा बदलाव: अब मिलेगी पूरी तरह शोर-मुक्त बातचीत की सुविधा, जानिए कैसे? बिहटा के NSMCH में CME का आयोजन: "BIHAR में हीमोग्लोबिनोपैथी निदान को सुदृढ़ बनाना स्क्रीनिंग से मॉलिक्यूलर टेस्टिंग तक” सवारी बिठाने के लिए टोटो चालकों के बीच जमकर मारपीट, चाकू से किया हमला Bihar News: रेस्टोरेंट की आड़ में चल रहा गंदा काम, पुलिस ने किया पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मस्जिद-कब्रिस्तान विवाद सुलझा, आमस-दरभंगा एक्सप्रेसवे का रास्ता हुआ साफ बिहार में तेज रफ्तार का कहर: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार की मौके पर मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने NH किया जाम
24-Sep-2019 09:59 PM
PATNA : बिहार में इनदिनों अपराध चरम पर है. इस वक्त एक ताजा खबर सामने आ रही है पटना से जहां शराब के नशे में दबंगों ने घर में घुसकर मारपीट की. इस हमले में दो लड़कियां गंभीर रूप से जख्मी बताई जा रही है. घटना में उनका भाई भी घायल बताया जा रहा है. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
वारदात पटना जिले के नौबतपुर थाना इलाके की है. जहां डिहरी शेखपुरा गांव में दबंग अपराधियों ने घर में घुसकर मारपीट की. मिली जानकारी के मुताबिक दबंगों ने शराब के नशे में हमला बोला है. इस घटना में दो लड़की और एक युवक गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं. घायलों को इलाज के नौबतपुर रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
पीड़ित लड़कियों ने नौबतपुर थाना में घटना की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है.