1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर 1 अप्रैल से इनकम टैक्स में होंगे ये बड़े बदलाव, टैक्सपेयर्स की जेब पर पड़ेगा सीधा असर Bihar News: बिहार के एक CO ने दाखिल खारिज में किया बड़ा खेल, हिम्मत तो देखिए- विभाग ने 4 बार शो-कॉज पूछा पर नहीं दिया जवाब, अब पांचवी बार... BIHAR NEWS : भागने पर भड़के CM नीतीश ! काहे भाग रही है...तो हम बंद कर दें? देखिए न उधर कैसे 2-4 गो भाग रहा है बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा बिहार में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई: 14 महीनों में 232 से अधिक केस दर्ज, हर डेढ़ दिन में एक मुकदमा; निगरानी-SVU-EOU का शिकंजा दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार दहेज के लिए महिला की पीट-पीटकर हत्या, वारदात के बाद पति और ससुराल वाले घर छोड़कर फरार 170 दिन बाद सोनम वांगचुक को राहत, केंद्र ने हटाया NSA; जोधपुर जेल से जल्द होगी रिहाई पटना के पास बनेगी बेंगलुरु मॉडल ‘इलेक्ट्रॉनिक सिटी’, एक लाख लोगों को रोजगार मिलने की संभावना
15-Dec-2023 03:00 PM
By First Bihar
PATNA: बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां पेशी के लिए बेऊर जेल से कोर्ट लाए गए एक कैदी की हत्या कर दी गई। बेऊर जेल में बंद कैदी को पुलिस कस्टडी में पेशी के लिए दानापुर कोर्ट लाया गया था। दिनदहाड़े कोर्ट परिसर में हत्या के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
कैदी की पहचान बिहटा निवासी अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की दोपहर छोटे सरकार को पेशी के लिए बेऊर जेल से दानापुर कोर्ट लाया गया था। इसी दौरान कोर्ट परिसर में पहले से मौजूद बदमाशों ने अभिषेक कुमार उर्फ छोटे सरकार की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली की आवाज से पूरे कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
इस दौरान पुलिस ने गोली मारने वाले दो बदमाशों को धर दबोचा। गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस टीम पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि अपराधियों की गोली के शिकार हुए छोटे सरकार के खिलाफ हत्या, रंगदारी समेत अन्य कई मामले दर्ज थे। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस अभिरक्षा में कैदी की हत्या पर इलाके के लोग कई तरह के सवाल उठा रहे हैं।

