ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Police : DGP का नया फरमान, अब हर रेड से पहले इन्हें देना होगा इन्फॉर्मेशन; बिना SOP कार्रवाई पर एक्शन तय Bihar News : अब नहीं होगा इंतजार! बिहार में शिकायतों पर 72 घंटे में एक्शन, सरकार ने जारी किया सख्त निर्देश Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव पर बड़ा संकट! 30 साल पुराने नक्शे ने बढ़ाई टेंशन; क्या बदलेगा चुनाव का पूरा गणित? Bihar Teacher News : बिहार में शिक्षक नियुक्ति में बदलाव, अब तीन की जगह इतने जिलों का होगा विकल्प; हट जाएगा यह सिस्टम Bihar News : बिहार पंचायत चुनाव 2026 की तैयारी तेज, इनको सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी; प्रशासन अलर्ट मोड में Bihar job update : बिहार में नौकरी पर सरकार सख्त, अब सभी विभाग को हर महीने देना होगा पूरा हिसाब-किताब; जारी हुआ आदेश Bihar Politics : सस्पेंस हुआ खत्म ! जानिए कौन होंगे बिहार के नए 'चौधरी'', CM नीतीश के बाद अब मंत्री ने भी किया कंफर्म; 20 साल बाद बिहार को मिलेगा नया 'सम्राट' Patna Ring Road : पटना रिंग रोड से शहर में ट्रैफिक जाम कम होगा, इस सड़क का मानसून के बाद होगा निर्माण गोपालगंज में दर्दनाक हादसा: तालाब में डूबने से दो स्कूली छात्रों की मौत मुजफ्फरपुर: केंद्रीय कारागार के विचाराधीन बंदी की SKMCH में मौत, गंभीर बीमारी और ड्रग एडिक्शन से था ग्रसित

Home / news / पटना में कोरोना को लेकर बड़ी प्रशासनिक लापरवाही, कंटेंमेंट जोन देखने पहुंची सेंट्रल...

पटना में कोरोना को लेकर बड़ी प्रशासनिक लापरवाही, कंटेंमेंट जोन देखने पहुंची सेंट्रल टीम के होश उड़े

19-Jul-2020 05:54 PM

PATNA : बिहार में आउट ऑफ कंट्रोल कोरोना संक्रमण के बीच बड़ी प्रशासनिक लापरवाही हो रही है. बिहार दौरे पर आई केंद्रीय टीम ने आज राजधानी पटना के कंटेनमेंट जोन का दौरा किया है. केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल के नेतृत्व में पहुंची सेंट्रल टीम ने आज पटना के राजीव नगर इलाके का दौरा किया. इस मौके पर उनके साथ से पटना के डीएम कुमार रवि भी मौजूद थे.


राजधानी पटना में बेकाबू कोरोना के बीच लापरवाही को देखकर सेंट्रल टीम दंग रह गई. कंटेनमेंट जोन में नियमों का पालन होते नहीं दिखा. खास तौर पर लोगों के मूवमेंट और प्रशासन की मुस्तैदी नहीं देख कर टीम के सदस्यों ने कई सवाल पूछे हैं. हालांकि डीएम कुमार रवि लगातार केंद्रीय टीम को संतुष्ट करने का प्रयास करते नजर आए.


आपको बता दें कि पटना के राजीव नगर में हालात बिल्कुल अनियंत्रित है. रोड नंबर 1 से लेकर 22 तक के के इलाके को कंटेनमेंट जोन में तब्दील किया गया है और इसे जिला प्रशासन ने बफर जोन माना है. बावजूद इसके इस इलाके में प्रशासनिक मुस्तैदी देखने को नहीं मिल रही है. ग्राउंड रियलिटी को जानने पहुंची सेंट्रल टीम ने इन्हीं बिंदुओं पर अधिकारियों से सवाल भी पूछे हैं.


लव अग्रवाल के नेतृत्व में आए सेंट्रल टीम सोमवार तक बिहार में रहेगी.  इस दौरान केंद्रीय टीम का बिहार के अधिकारियों के साथ मीटिंग भी करेगी. बिहार में कोरोना के बिगड़े हालात को देखते हुए सेंट्रल टीम अपने दौरे से लौट कर एक विस्तृत रिपोर्ट केंद्र सरकार को देगी.