अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर अब गांव भी जिलों से हुए कनेक्ट, 2,362 किमी सड़कों से मुजफ्फरपुर में बदली विकास की तस्वीर बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड बिहार में परिवहन विभाग की बड़ी उपलब्धि, 4191 करोड़ से ज्यादा राजस्व वसूल कर बनाया रिकॉर्ड
22-Mar-2022 03:28 PM
By BADAL ROHAN
PATNA : खबर राजधानी पटना से है, जहां बेखौफ अपराधियों ने एक छात्र की हत्या कर शव को रेलवे ओवर ब्रिज से नीचे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए। मृतक छात्र बीते 19 मार्च से अपने घर से लापता था। परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर ही हत्या करने का आरोप लगाया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र स्थित बुंदेल टोली निवासी 19 वर्षीय आर्यन कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि आर्यन बीते 19 मार्च को अपने घर से निकला था और वापस घर नहीं लौटा।
मंगलवार को उसका शव फतुहां स्थित रेलवे ओवर ब्रिज के नीचे से बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों की मानें तो बीते 19 मार्च को आर्यन के दोस्त शाहरुख और तूफानी उसे घर से बुलाकर ले गए थे, जिसके बाद आर्यन घर नहीं लौटा।
काफी खोजबीन के बाद जब उसका कहीं पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। परिजनों के आवेदन पर मालसलामी थाने में आर्यन की गुमशुदगी का मामला पुलिस ने दर्ज किया था। परिजनों ने मृतक छात्र के दोनों दोस्तों पर कार्रवाई की मांग पुलिस से की है।