Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
27-Aug-2023 07:44 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों और बदमाशों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा गुजरता हो जिस दिन ये लोग अपने मंसूबों को अंजाम नहीं देते हो। बदमाशों का सबसे अधिक तांडव पुलिस प्रशासन और उत्पाद विभाग की टीम के साथ देखने को मिल रहा है। सूचना के आधार पर जब उत्पाद विभाग की टीम छापेमारी करने पहुंच रही है तो फिर इन लोगों पर जानलेवा हमला किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना के पालीगंज से निकलकर सामने आया है। जहां गुप्त सूचना पर पालीगंज प्रखंड में छापेमारी करने गए उत्पाद विभाग की टीम पर शराब धंधेवाजों ने हमला कर दिया है। इस हमले में तीन जवान घायल हो गए हैं। वहीं, चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार, पटना जिले के पालीगंज अनुमंडल के सिगोडी थाने के नरौली मठिया में देर रात गुप्त सूचना पर शराब तस्करों के ठिकाने पर पुलिस छापेमारी करने पहुंची थी। इसकी भनक लगते ही शराब कारोबारी सक्रिय हो गए और उत्पाद विभाग की टीम पर अचानक से हमला कर दिया। इस दौरान चार वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं तीन जवान घायल हो गए। सभी घायलों को आनन-फानन में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वहीं, इस घटना में घायल पुलिस जवान की पहचान महेश प्रसाद, जितेंद्र यादव और सुजीत कुमार घायल हो गया। सभी घायल जवानों का इलाज स्थानीय पीएचसी में चल रहा है। अस्पताल में मौजूद छापेमारी दल का नेतृत्व कर रहे एएसआई विनोद कुमार ने बताया कि आबकारी विभाग को सूचना मिली थी कि नरौली के अवैध शराब का धंधा बड़े पैमाने पर चल रहा है। सूचना के आधार पर छापेमारी की कार्रवाई की गई। बकौल एएसआई जैसे ही टीम गांव के पास पहुंची धंधेबाजों ने ईंट-पत्थर से हमला बोल दिया। इसमें चार वाहनों के शीशे फुट गए। वहीं तीन जवान भी घायल हुए हैं। सभी का इलाज पीएचसी पालीगंज में चल रहा है।
इधर, फतुहा में शराब पार्टी कर रहे सात लोगों को वरुणा गांव से पुलिस ने गिरफ्तार किया है। सभी वरुणा स्कूल के पास एक घर में शराब पार्टी कर रहे थे। फतुहा पुलिस ने छापेमारी कर नीलमणि कुमार जमनपुरा, विक्की कुमार गोविंदपुर, जयलाल कुमार जनार्दनपुर, गुलशन कुमार भिखुआ, रवि कुमार वरुणा, अजय कुमार कल्याण बीघा एवं एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया। इनके पास से तीस लीटर देसी शराब भी बरामद की गई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में वहां पर जुटे थे