Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका Bihar Crime News: झोपड़ी में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, पुराने विवाद में मर्डर की आशंका गैस किल्लत की चर्चा के बीच मुंगेर में बढ़ी इंडक्शन चूल्हों की मांग, दुकानों पर उमड़ रहे ग्राहक गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा गर्मी बढ़ने के साथ बिहार में अगलगी की घटनाएं बढ़ीं, ट्रांसफार्मर में लगी भीषण आग; ऐसे टला बड़ा हादसा बिहार में बेखौफ हुए अपराधी! घर से गायब युवक का सड़क किनारे मिला शव, परिजनों ने लगाया यह आरोप ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल ‘ये मेरा 7 साल पुराना प्रेमी’, शादी के मंडप में पहुंच गई दूल्हे की प्रेमिका, हो गया बड़ा बवाल BIHAR NEWS : विदेशी ऋण से बन रहे दो मेगा प्रोजेक्ट जल्द होंगे पूरे, एनएच-82 और कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से बदलेगी बिहार की कनेक्टिविटी Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए
04-Feb-2024 12:47 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में अपराधियों के हौसले दिनों दिन बुलंद होते जा रहे हैं। बेखौफ अपराधी वारदातों को अंजाम देकर पुलिस और सरकार को चुनौती दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक बिल्डर को फोन कर उससे 20 लाख रुपए की रंगदारी की डिमांड की है। बदमाशों ने बिल्डर को चार दिन का समय दिया है और कहा है कि चार दिन में पैसे नहीं दिए तो उसकी हत्या कर दी जाएगी।
दरअसल, बदमाशों ने एक निजी कंपनी के प्रबंध निदेशक सह बिल्डर सुमित कुमार को बीते दो फरवरी को फोन किया। फोन करने वाले शख्स ने खुद को बिजली विभाग का एसडीओ बताया। इस दौरान कथित एसडीओ ने सुमित सिंह से बीस लाख रुपए की डिमांड कर दी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है।
शास्त्रीनाग थाना क्षेत्र के रहने वाले पीड़ित बिल्डर सुमित सिंह थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस एक्शन में आ गई है और पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। पीड़ित बिल्डर के बयान पर पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेने का भरोसा दिलाया है। उधर, बिल्डर और उसका पूरा परिवार इस घटना के बाद खौफ में है।