मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
11-Feb-2024 02:48 PM
By BADAL ROHAN
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां तमाम तरह के सियासी घमासान के बीच एक हॉस्टल कैंपस के पास से बम मिलने के बाद हड़कंप मच गया है। बम मिलने की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और बम निरोधक दस्ता पहुंचा है। सुल्तानगंज थाना क्षेत्र स्थित पटना विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल केंपस के पास बम मिला है।
दरअसल, नीतीश सरकार के फ्लोर टेस्ट को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हैं। पटना में तमाम तरह के राजनीतिक हलचल के बीच बम मिलने से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आशंका जताई जा रही है कि असमाजिक तत्वों द्वारा बम को सुल्तानगंज के विश्वविद्यालय के हथुआ हॉस्टल केंपस के पास छिपाकर रखा गया था। आज कुछ लड़कों की नजर बम पर पड़ी। स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी सुल्तानगंज पुलिस को दी। बम मिलने की सूचना पर पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया।
आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बम निरोधक दस्ता को मौके पर बुलाया गया। बम निरोधक दस्ता बरामद बम को गंगा के किनारे ले गई और उसे डिफ्यूज कर दिया। बम के डिफ्यूज होने के बाद पुलिस और इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है कि बम को किसने और क्यों हॉस्टल कैंपस के बाहर रखा था।