बिहार में बिजली का नया नियम लागू: दिन में सस्ती, शाम को महंगी… जानिए कब करें ज्यादा इस्तेमाल बिहार में LPG सिलेंडर बनी हत्या की वजह, गैस लाने को कहा तो पति ने प्रेग्नेंट पत्नी की पीट-पीटकर ले ली जान JEE Main 2026: देर हुई तो एंट्री बंद, क्या पहनें–क्या ले जाएं… जान लें हर नियम, वरना छूट सकता है एग्जाम पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी चलती बाइक में अचानक धमाका… देखते ही देखते धधक उठी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान पटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसान बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेट बिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेश
06-Sep-2023 07:47 PM
By First Bihar
PATNA: पटना में शिक्षक के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान 13 जुलाई को लाठीचार्ज किया गया। भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने पटना के सात अधिकारियों को दिल्ली तलब किया है।
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता राकेश कुमार सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए पत्रकारों को बताया कि 13 जुलाई 2023 को पटना में बिहार पुलिस अधिकारियों एवं प्रशासन के अधिकारियों द्वारा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर शारीरिक हमले के संबंध में उनके द्वारा दिए गए प्रोटोकॉल मानदंडों के उल्लंघन की शिकायत दिनांक 20 जुलाई 2023 को लोकसभा अध्यक्ष से की गई थी।
इस मामले में लोकसभा विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को पटना के सात अधिकारियों को मौखिक साक्ष्य उपलब्ध कराने को लेकर बुलाया है। लोकसभा सचिवालय द्वारा जारी एक सूचना पत्र में कहा जाता है कि विशेषाधिकार समिति की बैठक 21 सितंबर को होनी है। बुलाए गए अधिकारियों में पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी, जिला मजिस्ट्रेट, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा, एस.ओ. पटना सिटी- वैभव शर्मा, ए.एस.पी. पटना- काम्या मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, पटना; औरपटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि 13 जुलाई को बिहार के शिक्षकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से निकाले गए जुलूस पर डाक बंगला चौराहे पर बिहार के बेलगाम प्रशासन के द्वारा किए गए लाठी चार्ज में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिविल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने लोकसभा लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार समिति के नोटिस दिया था जिसके आलोक में विशेषाधिकार समिति ने लाठी चार्ज की घटना से संबंधित अधिकारियों को विशेषाधिकार समिति ने 21 सितंबर को 3:00 बजे विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस दिया है।