बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
21-Jul-2024 08:24 AM
By First Bihar
PATNA: पटना से सटे मोकामा में एक प्रखंड विकास पदाधिकारी की गाड़ी हादसे की शिकार हो गई है। इस हादसे में बीडीओ और उनकी पत्नी के अवाला उनके दो बच्चे घायल हो गए है। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसका अलावा एक पिकअप वैन भी हादसे की शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण यह हादसा हुआ है।
दरअसल, मोकामा में बीएससीपीएल निर्माण कंपनी के द्वारा मोकामा फोरलेन पर मिट्टी फेंक देने से एक पिकअप और कार पलट गई, जिससे दोनों वाहनों में सवार लोग जख़्मी हो गए। घटना मोकामा थाना क्षेत्र के NH 31 फोरलेन की है। घटना की सूचना पर मोकामा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर महेश्वर प्रसाद राय ने त्वरित करवाई करते हुए घायलों को अस्पताल भेजा।
जानकारी के अनुसार, डिवाइडर में डालने के लिए मिट्टी लाई गई थी, जिसे यूं ही हाइवे पर छोड़ दिया गया था। जिसका नतीजा हुआ कि दो गाड़ियां हादसे की शिकार हो गईं। कार सवार बेगूसराय जिले के एक प्रखंड के बीडीओ उनकी पत्नी और दोनों बच्चे का अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराने के बाद बेहतर इलाज के लिए बेगूसराय भेज़ दिया गया है। स्थानीय लोगों और पुलिस नें बताया कि सड़क पर मिट्टी गिराने के कारण हादसा हुआ है।