एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर
09-Sep-2024 08:41 AM
By First Bihar
PATNA : बिहार में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन गोलीबारी, हत्या, छिनतई की घटना को अंजाम नहीं दी जा रहा हो। इस बढ़ते अपराध को लेकर नेता विपक्ष तेजस्वी यादव भी सरकार को घेरते हुए नजर आते हैं। तेजस्वी हर दिन क्राइमबुलेटिन जारी कर सरकार से सवाल करते हैं। इसके बाद भी इस तरह के मामले में कोई ख़ास कमी देखने को नहीं मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला राजधानी पटना से सटे इलाके से निकल कर सामने आ रही है। जहां एक नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, राजधानी पटना से सटे इलाके पटना सिटी में बेख़ौफ़ अपराधियों ने गोली मारकर भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, घटना की सूचना नजदीकी थाने की पुलिस को दे दी गई है। इस घटना के बाद से इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है।
बताया जा रहा है कि पटना सिटी के चौक शिकारपुर स्थित रामदेव सामुदायिक भवन के पास दिन दहाड़े बाइक सवार अपराधियों ने बीजेपी नेता को शयाम सुंदर उर्फ मुन्ना शर्मा को गोली मार कर की हत्या कर दी है। इस घटना का वीडियो CCTV में कैद हो गया है। अपराधियों ने पटना के मंगल तालाब के पास मॉर्निंग वॉक कर रहे एक शख्स की गोली मार कर हत्या कर दी है। चौक थाना क्षेत्र के पास हुई इस गोलीकांड से इलाके के लोग दहल उठे हैं।
उधर, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि चेन लूटने के दौरान इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है। आशंका है कि सुबह में टहलते वक्त अपराधियों ने मुन्ना शर्मा से चेन लूटने की कोशिश की थी और जब उन्होंने इसका विरोध किया तब उन्हें गोली मार दी गई। फिलहाल घटना की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। फिलहाल पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जूट गई है।