LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
20-Aug-2021 11:39 AM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है. बालू माफियाओं का तांडव लगातार जारी है. बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में एक थानेदार और एक सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. दोनों की जान बाल-बाल बची है. भारी संख्या में पुलिस बल और कई थानों की टीम घटनास्थल पर पहुंची है.
घटना पटना के रानी तालाब थाना इलाके की है. यहां बालू माफियाओं ने पुलिस की टीम पर जानलेवा हमला किया है. इस हमले में रानी तालाब के थानेदार और एक सिपाही गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं. दोनों को इलाज के लिए नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस की टीम को यह जानकारी मिली थी कि इस इलाके में बालू माफिया अवैध खनन कर बालू को बेच रहे हैं.
अवैध खनन की सूचना मिलते ही रानी तालाब के थानेदार मंगलेश कुमार ने फौरन अपनी टीम के साथ उस इलाके में दबिश दी. इस दौरान पुलिस की टीम को देखते ही बालू माफियाओं ने उधर से हमला कर दिया. जब तक पुलिस वाले कुछ समझ पाते तब तक थानेदार और एक सिपाही घायल हो गए. उन्होंने फौरन पुलिस महकमे के सीनियर अधिकारियों को सूचना दी.
साथियों पर हमले की खबर सुनते ही दौरान कई थाना की टीम घटनास्थल पर पहुंची और मोर्चे को संभाला. बताया जा रहा है कि अतिरिक्त पुलिस बल को भी बुलाया गया है. वरीय अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच रहे हैं.