लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी शादी के बाद एक्स मंगेतर से जुड़ा ऑडियो वायरल होने पर भड़कीं रश्मिका मंदाना, लीगल एक्शन की चेतावनी
14-Aug-2023 02:24 PM
By First Bihar
PATNA: पुलिस और खनन विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद अवैध खनन में लगे बालू माफिया अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। पुलिस और खनन विभाग की टीम लगातार कार्रवाई भी कर रही है। इसी दौरान सोन नदी में अवैध बालू अवैध खनन के खिलाफ पटना पुलिस, STF और भोजपुर पुलिस की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने छापेमारी कर 12 बालू माफिया को गिरफ्तार किया है।
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अवैध बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। छापेमारी के बीच 10 नाव और 3 पोकलेन को आग के हवाले कर दिया गया। आग लगाए जाने के बाद नाव और पोकलेन नशीन जलकर राख हो गए। अफरा-तफरी के बीच आग किसने लगाई यह स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि तीन माह तक बालू खनन पर रोक के बावजूद बालू का खनन किया जा रहा है।
इस दौरान छापेमारी करने पहुंची पुलिस टीम ने अवैध बालू खनन कर रहे 12 माफियाओं को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी के दौरान दस नाव और तीन पोकलेन मशीन में आग लगा हुआ पाया गया। पुलिस के मुताबिक, बालू खनन पर रोक के बावजूद बिहटा और मनेर से सटे इलाकों में अवैध रूप से बालू का खनन किया जा रहा है, जिसके खिलाफ लगाचार यह कार्रवाई जारी रहेगी।