हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
20-Sep-2022 07:37 AM
PATNA : बिहार पुलिस अब साइबर अपराधियों को पकड़ने के लिए इंटरपोल की मदद लेने जा रही है। दरअसल, राजधानी पटना से ऐसे तीन शातिरों की गिरफ्तारी हुई है, जो अमेरिका के लोगों से ठगी कर रहे थे। अब इस गिरोह का पर्दाफाश करने के लिए बिहार पुलिस इंटरपोल की मदद लेगी। एडीजीपी मुख्यालय जितेंद्र सिंह गंगवार ने सोमवार को प्रेस कान्फेंस कर खुद इसकी जानकारी दी है।
गंगवार ने कहा कि दीघा थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों की गिरफ्तारी की है। तीनो शातिर पश्चिम बंगाल के रहनेवाले हैं, जो रिंट सेंटर, स्काइप, टेक्स्ट नाउ जैसे एप के माध्यम से लोगों को अपना निशाना बनाते हैं। मामला विदेश से जुड़ा होने के कारण पुलिस पुलिस इंटरपोल की मदद से इसकी जांच करेगी। पुलिस ने इस गिरोह के सरगना की भी पहचान कर ली है, जो फिलहाल फरार है। उसे पकड़ने के लिए पुलिस हर संभव कोशिश कर रही है।
दरअसल, साइबर अपराधियों ने कॉल सेंटर खोलकर अमेरिकी नागिरकों को ठगी का जरिया बना लिया है। पुलिस ने जिन अपराधियों को गिरफ्तार किया है उसमें दानिश अर्शद, सब्बीर अहमद और आमिर सिद्दकी शामिल है। इन लोगों को इंग्लिश भाषा की अच्छी जानकारी है। यही वजह है कि ये अमेरिका में रहने वाले भोले-भाले लोगों से ठगी करने में सफल हो रहे हैं।