बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
22-Jan-2020 07:50 PM
PATNA : एक अजीबोगरीब मामला पटना से सामने आया है. बिहार राज्य महिला आयोग में एक पीड़ित महिला ने अपने शौहर और ससुर के खिलाफ शिकायत की है. पीड़ित महिला के मुताबिक उसके ससुर की गंदी नजर महिला के ऊपर है. इसमें उसका पति भी अपने ही बाप को साथ देता है. पेशे से फ्रीज मैकेनिक पति अपने बाप के साथ पत्नी को सहयोग करने का दबाव बनाता है.
ससुर की गंदी नजर
मामला पटना सिटी का है. जहां नौशाबा खातून नाम की एक महिला ने बिहार राज्य महिला आयोग में अपने शौहर और ससुर के खिलाफ आवेदन दिया. आयोग की सदस्य प्रतिमा के सामने उन्होंने बताया कि वे पटना सिटी की रहने वाली है और उनका निकाह 2012 में मुजफ्फरपुर के रहने वाले मो जाफर से हुआ था. निकाह के बाद नौशाबा अपने पति के साथ दरभंगा में रहने लगी है. सास के इंतकाल के बाद पति उसे ससुराल लेकर गया, जहां वो कुछ दिनों तक रह कर वापस आ गई है. जहां उसका ससुर उसके ऊपर गंदी नजर डालता है.
ससुर करता है गंदा कमेंट
नौशाबा खातून ने बताया कि वापस आने के बाद शौहर के बर्ताव में काफी बदलाव आया है. वो हमेशा उसे ससुराल जाकर रहने को कहने लगे मना करने पर मार-पीट करते थे. 2019 में ईद के लिए अपनी ससुराल गयी और पति ने उसे वहीं छोड़ दिया. उस वक्त ससुर कभी देर रात रूम पर आ जाते, बाथरूम में कपड़े धोते वक्त पीछे खड़े रहते थे और अपना जूठा खाना खाने को कहते. खाना छोड़ कर कहते थे, मेरा जूठा खाओगी तो मुझसे मुहब्बत हो जायेगी. अगर अच्छे से तैयार होती तो कहते कि आज तुम बेहद खूबसूरत लग रही हो.
पटना SSP को चिट्ठी लिखेगा आयोग
पीड़ित महिला नौशाबा खातून ने आगे बताया कि इस मामले को लेकर शौहर से शिकायत करने पर मुझे खूब मारता-पीटता है. वह कहता है कि मेरे अब्बा जवान है उनका सहयोग करो वरना तुमको तलाक दे देंगे. उन्होंने मेरा फोन भी छीन लिया. किसी तरह से मैं अपने मायके आयी हूं, लेकिन शौहर बार-बार ससुर के साथ रहने का दबाव बना रहे हैं. खातून ने बताया कि मेरे ससुर का दो निकाह हुआ था और उनकी दोनों पत्नियां अल्लाह को प्यारी हो गयी. मैंने कहा कि मेरा निकाह आपके साथ हुआ है और आप अपने अब्बा का तीसरा निकाह करवा दो, लेकिन उन्होंने मुझे तलाक देने की धमकी दी और कहा, अब्बा को खुश रखना तुम्हारा फर्ज है. आयोग की ओर से वरीय पुलिस अधीक्षक को चिट्ठी लिखी जायेगी और दोनों पक्षों को 18 मार्च को आयोग आना होगा.