LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड पटना में चल रही NDA विधायक दल की बैठक खत्म, राज्यसभा चुनाव में पांचों सीटों पर जीत का दावा पटना महावीर मंदिर में नैवेद्यम और दरिद्र नारायण भोज जारी रहेगा, गैस खत्म होने पर लकड़ी-कोयला से बनेगा प्रसाद शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी शहरों में 25 दिन और ग्रामीण इलाकों में इतने दिन में लगेगा LPG सिलेंडर का नंबर, मिट्टी तेल की भी वापसी Bihar Crime News: डकैती की योजना बनाते चार डकैत गिरफ्तार, वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा
28-Aug-2021 10:25 AM
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है जहां बेख़ौफ़ अपराधियों ने एक बहन के सामने ही उसके भाई को गोलियों से भून डाला जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई. इसके बाद अपराधी मौके से पिस्टल लहराते हुए फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने युवक को सिर में ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारी है जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई है.
घटना पटना के परसा बाजार इलाके की है. मृतक की पहचान पुरानी परसा गांव निवासी ललन महतो के बड़ा बेटे सूरज कुमार के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार, युवक परसा बाजार के पुरानी परसा गांव के पास रेलवे ट्रैक पार कर रहा था. इसी दौरान अपराधियों ने उसे गोली मार दी. घटना के बाद युवक की बहन जोड़-जोड़ से चिल्लाने लगी, जिसके बाद अपराधी पिस्तौल लहराते हुए मोटरसाइकिल से भाग निकले.
बहन के चिल्लाने की आवाज़ सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई. इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. डीएसपी प्रिया ज्योति ने बताया कि हत्या के कारणों का अबतक कुछ खुलासा नहीं हो सका है. कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है. मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.