Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
16-Jan-2024 02:55 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां सुबह सवेरे एक महिला के नग्न हालत में मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। महिला के साथ रेप की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने महिला को नशे की हालत में बरामद किया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना कोतिवाली थाना क्षेत्र के ऑफिसर फ्लैट परिसर की है।
दरअसल, मंगलवार की सुबह मॉर्निग वॉक कर रहे लोगों क नजर ऑफिसर फ्लैट परिसर में बेसुध पड़ी महिला पर गई। कपड़े के नाम पर महिला के शरीर पर कुछ भी नहीं था। नशे की हालत में मिली महिला पुनाई चक इलाके की रहने वाली बताई जा रही है। आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने महिला को धोखे से नशा खिलाकर उसके साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है।
स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी देने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। इस घटना के बाद इलाके में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि महिला के साथ रेप हुआ है या नहीं। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।