BIHAR CRIME: घास काटने गई 15 साल की नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप की कोशिश, 4 आरोपियों को पुलिस ने दबोचा गया में सेना की गाड़ी पलटी, चार जवान घायल; दो की हालत गंभीर दृष्टिपुंज आई हॉस्पिटल का स्थापना दिवस: स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने अत्याधुनिक अल्कॉन यूनिटी मशीन का किया उद्घाटन पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक पंचायत का अजब फरमान: बारात आने में देरी हुई तो दूल्हे को देने होंगे हर घंटे पांच हजार, नाच-गाने पर भी रोक Bihar Crime News: बिहार में शराब माफिया का अजब कारनामा, तस्करी के दौरान काट देते हैं पूरे गांव की बिजली, ग्रामिणों से लेकर विभाग के कर्मी तक परेशान Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar News: बिहार में प्रसाद खाने से 100 लोगों की तबीयत बिगड़ी, बीमार लोगों में कई महिला और बच्चे शामिल; गांव में मचा हड़कंप Bihar Crime News: रेप के बाद हुई थी महिला की हत्या, वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपी अरेस्ट Bihar Politics: बिहार में कांग्रेस के बागी नेताओं पर एक्शन शुरू, पूर्व विधायक समेत दो नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निकाला
04-May-2023 06:57 AM
By First Bihar
PATNA : बाबा बागेश्वर धाम धीरेंद्र शास्त्री राजधानी पटना के नौबतपुर के तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई तक हनुमत कथा कहेंगे। वहीं, उनके आगमन को लेकर बिहार की सियासत काफी गर्म है। उन्हें अरेस्ट करने की बात कही जा रही है। इसी कड़ी में इस कार्यक्रम का आयोजन करने वाली संस्था काफी जोर-शोर से इसे सफल बनाने में जुटी हुई है।
दरअसल, हनुमत कथा स्थल तरेत पाली मठ में आने वाले लोगों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। इस कार्यक्रम के आयोजक द्वारा पटना से तरेत पाली मठ के लिए मुफ्त बस सेवा चलाए जाने की बात कही गई है। इसके साथ ही उत्तर बिहार व दक्षिण बिहार से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए कथा स्थल पर अलग-अलग पार्किंग की व्यवस्था की गई है।
दक्षिण बिहार से आने वाले लोग बिहटा - सरमेरा सड़क से कथा स्थल पर आएंगे और इसके नजदीक ही उनके लिए पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वह एक उत्तर बिहार से आने वाले लोग एनएच 113 व नौबतपुर नहर रोड से कथा स्थल पर पहुंचेंगे वहीं पार्किंग की व्यवस्था की गई है। वहीं, गाड़ियों से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए लगभग 15 लाख वर्गफीट में पार्किंग तैयार किया जा रहा है।
इसके आलावा गर्मी को देखते हुए कथा पंडाल में कूलर, पंखा आदि की व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं के लिए भंडारा की व्यवस्था की गई है। लगभग 40 काउंटर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद का वितरण किया जाएगा। ट्रैफिक के सुचारू व्यवस्था की जिम्मेवारी जिला प्रशासन की होगी। इसको लेकर जिला प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
आपको बताते चलें कि, तरेत में 13 मई से शुरू होने वाली श्री हनुमत कथा को लेकर मंगलवार को ग्रामीणों व बागेश्वर धाम आयोजन समिति के सदस्यों ने तरेत मठ के मठाधीश स्वामी सुदर्शनाचार्य महराज की देखरेख में कलश स्थल के समीप ध्वजारोहण किया गया। इसके बाद अब 13 से 17 मई के बीच होने वाले हनुमत कथा का आयोजन किया जाएगा।