BIHAR NEWS : पटना में निजी भवनों पर किया यह काम तो भरना पड़ सकता है जुर्माना, जारी हुआ आदेश; अब देनी पड़ेगी यह जानकारी Bihar political news : जेल में बंद विधायक बनेंगे ‘किंगमेकर’? राज्यसभा चुनाव में अनंत सिंह करेंगे वोट या नहीं; जानिए क्या है नया अपडेट बिहार में हेल्थ सेक्टर की बड़ी छलांग! रोबोटिक सर्जरी से कैंसर पर जीत, आई बैंक भी हुआ शुरू BIHAR NEWS : बिहार में इस जगह गैस सिलेंडर कालाबाजारी का भंडाफोड़, छापेमारी में 250 से अधिक सिलेंडर बरामद; मचा हडकंप 'बाबू सुनो, तुमसे ही शादी करेंगे…' बॉयफ्रेंड ने झांसा देकर मिलने बुलाया; गर्लफ्रेंड हुई प्रेग्नेंट तो कर दिया बड़ा कांड BIHAR NEWS : अरे भाग नहीं ना रहे हैं, रहिए चुपचाप, उधर कहां भाग रहे हैं? फिर दिखा CM नीतीश का अनोखा अंदाज, पढ़िए समृद्धि यात्रा के दौरान क्या हुआ BIHAR NEWS : सूबे के 18 लाख महिलाओं के खाते में जल्द ही जाने वाला है पैसा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा एलान Bihar News : नीतीश कुमार ही तय करेंगे बिहार का भविष्य...', बोले विजय चौधरी - नीतीश कुमार के आशीर्वाद के बिना कुछ भी संभव नहीं गैस सिलेंडर के लिए तपस्या! सासाराम की इस गैस एजेंसी पर मची होड़, बुलानी पड़ी पुलिस बिहार में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, चाकूबाजी में एक व्यक्ति गंभीर घायल
28-Oct-2021 09:30 AM
PATNA : राजधानी पटना में एसपी के मकान में सिपाही ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया. एसपी के परिजनों ने इसकी जानकारी स्थानीय थाना की पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया. पुलिस को मौके से 2 पन्ने के एक सुसाइड नोट भी मिला है. मामले की जांच की जा रही है.
घटना पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र की है. मिली जानकारी के अनुसार, अरवल के एसपी राजीव रंजन के चालक सिपाही ने उनके तिलक नगर स्थित रिम्मा रेसीडेंसी बी ब्लॉक के मकान संख्या 601 में आत्महत्या कर ली. सिपाही ने गाड़ी के गेयर तार का फंदा बनाया और फिर उससे लटककर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद एसपी के परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची.
जानकारी के अनुसार, एकंगरसराय, शिवदत्त बिगहा, नालंदा निवासी राजेन्द्र प्रसाद का 35 वर्षीय पुत्र गणेश कुमार अरवल के एसपी राजीव रंजन के चालक सिपाही के तौर पर कार्यरत था. मृतक के पास से जो सुसाइड नोट मिला है उस्मेइम मृतक चालक गणेश ने लिखा है कि वह गंभीर बीमारी से पूरी तरह से ग्रसित हो गया था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से तनाव में रहता था.
उसने लिखा- 'अब जीना नहीं चाहता हूं. बीमारी से तंग आकर मैं फांसी लगाकर आत्महत्या कर रहा हूं. इसमें किसी का कोई दोष नहीं है.' मृतक चालक सिपाही के भाई रामप्रवेश के बयान पर मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जायेगी.
बता दें कि एसपी का परिवार रूपसपुर थाना के तिलक नगर स्थित रिम्मा रेसिडेंसी बी ब्लॉक के मकान संख्या 601 में रहता है. फ्लैट के निचले फ्लोर पर एसपी के परिजन रहते हैं जबकि ऊपरी फ्लोर स्थित निर्माणाधीन कमरे में सिपाही गणेश रहकर पिछले एक साल से अपनी ड्यूटी निभा रहा था.